Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...

खराब स्पीकर का रिफंड न देने पर अमेजन पर जुर्माना

49

ग्वालियर (नप्र)। कंज्यूमर कोर्ट ने वायरलेस स्पीकर तकनीकी रूप से खराब निकलने और उनके रिफंड की प्रक्रिया में लापरवाही बरतने के लिए अमेजन(ई कामर्स कपंनी) पर कुल 5 हजार का जुर्माना और स्पीकर की कीमत दिए जाने आदेशित किया है। मुरार निवासी धीरज कुमार की शिकायत पर यह मामला कंज्यूमर कोर्ट में आया। धीरज की शिकायत थी कि उसने अमेजन एप से वायरलेस स्पीकर और साउंडबार जिनकी कुल कीमत लगभग 90 हजार रुपए रही होगी, मंगवाए।

जब प्रोडक्ट डिलीवर हुए और उन्हें चलाकर देखा गया तो वायरलेस स्पीकर तकनीकी रूप से खराब निकले, जिसे वापस करने के लिए आवेदक ने एप के माध्यम से रिक्वेस्ट लगाई। इसके बाद दो बार और तारीखें दी गई लेकिन एजेंट नहीं आया। डिलिवरी के लगभग एक महीने बाद कंपनी का एजेंट आया और स्पीकर लेकर चला गया लेकिन अब समस्या रही उसके रिफंड की। सामान रिसीव होने के बाद भी कंपनी की ओर से कोई भुगतान नहीं मिला। इसके बारे में आवेदन ने फिर से कंपनी से संपर्क किया लेकिन कोई हल नहीं निकला, जिसके बाद मामला कंज्यूमर कोर्ट में आया और मामले पर सुनवाई करने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया।

जलकर के 300 बकायादारों को नोटिस, 30 अक्टूबर तक जमा करनी होगी राशि

जल कर और संपत्तिकर की वसूली में पिछड़ने पर नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह की फटकार के बाद अब अमला वसूली के लिए सक्रिय हुआ है। पीएचई के अमले ने जल कर वसूली में तेजी लाने के लिए 300 बकायादारों को नोटिस जारी किए हैं। इन बकायादारों को 30 अक्टूबर तक बिल जमा करने के लिए कहा गया है। बिल जमा न करने की स्थिति में बकायादारों के कनेक्शन काटने के साथ ही उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। सहायक यंत्री प्रवीण दीक्षित ने बताया कि पीचई के अमले ने सभी वार्डों में जल कर वसूली अभियान शुरू किया है। जल कर राशि के बकायादारों को धारा 173 के तहत 300 नोटिस जारी किए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.