Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुरादाबाद क्राइम: रिश्ते तार-तार! तांत्रिक प्रेमी से मां ने कराया बेटियों का रेप, पुलिस के उड़े होश Kasganj News: कासगंज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, क्या कर्ज बना वजह? Weather Forecast: दिल्ली में गर्मी की दस्तक, 32 डिग्री पहुंचेगा तापमान, जानिए यूपी-बिहार में कैसा रह... Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित...

संधि काल में देवी चामुंडा ने किया था चंड-मुंड का वध, जानें क्या है नवमी पर संधि पूजा का महत्व

19

इंदौर। देशभर में इन दिनों नवरात्रि पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्रि पर्व को लेकर पश्चिम बंगाल में विशेष उत्साह देखने को मिलता है। यहां नवमी तिथि को संधि पूजा का विशेष महत्व होता है। पश्चिम बंगाल में संधि पूजा अष्टमी के खत्म होने और नवमी के शुरू होने पर की जाती है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, इस दिन देवी चामुंडा के स्वरूप की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यता है कि इस तिथि को ही देवी चामुंडा ने संधि काल में चंड और मुंड राक्षस का वध किया था।

ऐसे करें संधि पूजा

संधि पूजा के दौरान श्रद्धालु मां चामुंडा की पूजा करते हैं। इस दौरान मां की प्रतिमा के सामने दीपक जलाएं और फूल, फल और मिठाइयां चढ़ाएं। इसके बाद विधि-विधान से पूजा के बाद मंत्रों का जाप करना चाहिए। आखिर में देवी मां की आरती करने से बाद सभी को प्रसाद का वितरण करना चाहिए।

संधि पूजा में इन मंत्रों का करें जाप

ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तोः। सवर्स्धः स्मृता मतिमतीव शुभाम् ददासि।।

दुर्गे देवि नमस्तुभ्यं सर्वकामार्थसाधिके। मम सिद्धिमसिद्धिं वा स्वप्ने सर्वं प्रदर्शय।।

जानें क्या है संधि पूजा का धार्मिक महत्व

नवरात्रि में नवमी तिथि को संधि पूजा दरअसल उस समय को चिह्नित करती है, जब अष्टमी तिथि नवमी तिथि बन जाती है। संधि पूजा को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। पौराणिक मान्यता है कि इस समय अवधि में देवी शक्ति चरम पर होती है और इस दौरान देवी को प्रसन्न करना चाहिए, जिससे भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.