Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

मदनमहल स्टेशन पर यात्री से जब्त किए छह लाख नकद

18

जबलपुर। मदन महल जीआरपी ने स्टेशन और ट्रेन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में पकड़ा। उससे पूछताछ करने पर उसके पास से 6 लाख के नोटों की गड्डियां निकली। जीआरपी द्वारा उक्त व्यक्ति के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की गई। दरअसल इन दिनों विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रेलवे स्टेशन मदन महल में अपराध की रोकथाम करने जांच अभियान चलाया जा रहा है।

दस्तावेज, एटीएम, लेन-देन संबंधित कोई भी कागजात पेश नहीं किया

जीआरपी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन मदन महल के प्लेटफार्म नं. 1 के जबलपुर छोर में एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा था। उससे पूछताछ की गई, जिसके बाद उसके पास छह लाख रुपये रखे मिले। इस संबंध में कोई भी दस्तावेज बैंक रिकार्ड, एटीएम रिकार्ड, लेन-देन संबंधित कोई भी कागजात पेश नहीं किया और कोई संतोषजनक उत्तर नहीं देने पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए मौके पर छह लाख रुपये जब्‍त किए गए। इस कार्रवाई कार्य में चौकी प्रभारी राजेश राज, प्रधान आरक्षक विनोद तिवारी, प्रधान आरक्षक हरस्वरुप शर्मा, मनीष, अमित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.