Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी... Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर... PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक Yamunanagar Firing Case: यमुनानगर में हाइड्रा और क्रेन ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स की मौत और ... DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु... Inspirational Story: गाजियाबाद का घरौंदा बाल आश्रम बना मिसाल; 100 बच्चे जा चुके विदेश, 1000 को मिला ...

बस दो दिन दूर दशहरा पर्व, जानिए रावण दहन शुभ मुहूर्त और महत्व

39

इंदौर। विजयादशमी या दशहरा त्योहार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। दशहरा भगवान श्री राम की रावण पर विजय के रूप में मनाया जाता है। इसके अलावा, अन्य धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवी दुर्गा ने इस दिन राक्षस महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी। साल 2023 में विजयादशमी पर्व 24 अक्टूबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। इस साल दशहरे के दिन रवि योग और वृद्धि योग का संयोग बन रहा है, जो विशेष लाभकारी होगा। साथ ही इस दिन शमी के पेड़ की पूजा करने का भी विशेष महत्व माना जाता है।

विजयादशमी शुभ मुहूर्त

उदया तिथि के अनुसार, इस वर्ष दशहरा पर्व 24 अक्टूबर मंगलवार को मनाया जाएगा। विजयादशमी के दिन प्रदोष काल में रावण का वध यानी रावण दहन की परंपरा है। ऐसे में रावण दहन का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर को शाम 5:43 बजे से अगले दो घंटे तक रहेगा। ऐसे में इस दौरान रावण दहन कर सकते हैं।

विजयादशमी महत्व

विजयादशमी का दिन वह दिन है, जब भगवान राम ने रावण का वध करते हुए अन्याय पर न्याय की स्थापना की थी। इसके अलावा, यह वह दिन भी है, जब मां दुर्गा ने राक्षस महिषासुर का वध किया था। इसी कारण इसे विजयादशमी के नाम से जाना जाता है। इस दिन रावण का पुतला बनाकर उसका दहन किया जाता है। यह त्योहार सिर्फ यहीं खत्म नहीं होता बल्कि इसके साथ ही लोग अपने अंदर की बुराइयों को भी जलाने का संकल्प लेते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.