Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

हमीदिया अस्पताल से भागा मत्युदंड की सजा प्राप्त कैदी बुधनी के जंगल से गिरफ्तार

32

भोपाल। हमीदिया अस्पताल से 14 अक्टूबर की सुबह हथकड़ी खोलकर फरार हुए बंदी रजत सैनी को पुलिस ने बुधनी के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया है। उसने ग्वालियर जेल से मिली पेरोल के बाद फरार होने के बाद वर्ष 2022 में खजूरी सड़क थाना इलाके में एक निर्दोष युवक अमन दांगी की नृशंस हत्या कर दी थी। उस मामले में रजत को फांसी की सजा सुनाई गई है।

हमीदिया अस्पताल से भागा

कोहेफिजा थाना पुलिस के मुताबिक रजत को 12 अक्टूबर को उपचार के लिए सेंट्रल जेल से लाकर हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रजत के फरार होने के बाद पुलिस ने हमीदिया अस्पताल के अलावा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन क्षेत्र के लगभग 350 सीसीटीवी के फुटेज खंगाले। उनसे रजत के नादरा बस स्टैंड से नर्मदापुरम की तरफ जाने का सुराग मिला था।

पुलिस टीम ने भोपाल से नर्मदापुरम तक के सभी क्षेत्र में उसकी फोटो के आधार पर जानकारी जुटाना शुरू की थी। शुक्रवार को मूलत: राघौगढ जिला गुना निवासी 29 वर्षीय रजत सैनी को बुधनी के जंगल से गिरफ्तार कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.