Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

तेलंगाना: ‘सत्ता में आने पर हल्दी किसानों को 15,000 रुपए प्रति क्विंटल दिलवाएंगे’, राहुल गांधी का आश्वासन

26

तेलंगाना के जगतियाल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि हल्दी किसानों को प्रति क्विंटल 12,000 रुपये से 15,000 रुपये तक के हिसाब से समर्थन मूल्य मिले। यहां पार्टी की ‘विजयभेरी’ यात्रा के दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार सत्ता में आती है तो यह भी सुनिश्चित करेगी कि किसानों को उनकी हर फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से 500 रुपये अधिक मिले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यहां चीनी मिल को दोबारा शुरू करेगी।

सत्ता में आने पर जाति जनगणना कराएंगे
राहुल गांधी ने दोहराया कि अगर सत्ता में आए तो कांग्रेस तेलंगाना सहित भारत में जातिगत जनगणना कराएगी। कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह तत्कालीन कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) शासन द्वारा कराई गई जाति जनगणना के आंकड़ों को सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं। राहुल ने कहा, ‘‘दिल्ली (केंद्र में) सत्ता में आने के बाद कांग्रेस पिछले आंकड़े जारी करेगी और नई जाति जनगणना भी कराएगी।” उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता में आने पर पार्टी तेलंगाना में भी जाति जनगणना कराएगी।

बीआरएस-भाजपा पर साधा निशाना 
वायनाड सांसद ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पर निशाना साधते हुए कहा वे मिलीभगत से काम करते हैं और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाला संगठन संसद में भाजपा का समर्थन करता है। राहुल ने कहा कि तेलंगाना के साथ उनका रिश्ता पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के समय से रहा है। उन्होंने दोहराया कि राज्य में आगामी चुनाव दोराला (सामंती सरदारों के) तेलंगाना और प्रजाला (आम जनता के) तेलंगाना के बीच है। इस बीच, गांधी यहां एक रोड शो के दौरान सड़क किनारे एक ढाबे में रुके और डोसा बनाने में हाथ आजमाया। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि उन्होंने बच्चों को कुछ चॉकलेट भी दीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.