Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

बीयू के छात्रावास की छात्राओं ने किया हंगामा, तब सुलझी बिजली व पानी की समस्या

21
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में अव्यस्वस्थाओं को लेकर बुधवार को कन्या छात्रावास की छात्राओं द्वारा धरना-प्रदर्शन करने के बाद कुलपति ने तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। गुरुवार को कुलसचवि आइके मंसूरी ने इंदिरा छात्रावास का निरीक्षण कर खुद की निगरानी में वहां की व्यवस्थाओं को सुधरवाया।

बुधवार को धरने पर बैठ गई थीं छात्राएं

दरअसल, बुधवार को विवि के इंदिरा कन्या छात्रावास की छात्राओं ने वार्डन से छात्रावास में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर बात की थी, लेकिन छात्राओं को उनकी समस्या का हल न होते देख वे कुलपति के केबिन तक पहुंच गईं। इस दौरान करीब 150 छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद बीयू प्रशासन के अधिकारियों सहित कुलपति ने निर्देश देकर तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। कमरों में पंखें खराब थे, जिसे सुधरवाया गया। साथ ही वाटरकूलर और छात्रावास परिसर की बिजली व्यवस्था को सुधारा गया।

यह हैं समस्याएं

इंदिरा कन्या छात्रावास की छात्राओं ने बताया कि उनके छात्रावास में भोजन की व्यवस्था में आ रही समस्याओं को लेकर कई बार बीयू प्रशासन को अवगत करा चुकी हैं। उनका कहना है कि छात्रावास के मेस में कोई परमानेंट कुक नहीं है। कुक का बार-बार ट्रांसफर कर दिया जाता है, जिससे भोजन की व्यवस्था प्रभावित होती है। छात्राओं की मांग है कि परमानेंट कुक की व्यवस्था की जाए। जिसे कुलपति ने माना और लिखित में आवश्वासन दिया। इसके अलावा विवि परिसर में स्ट्रीट लाइट बंद होने के साथ ही छात्रावास के कमरों का उचित मेंटेनेंस नहीं होने और वाटर कूलर लगाने आदि की मांगें थी, जिन्हें तत्काल पूरा कर लिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.