Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सांस्कृतिक गरबे में कृष्ण लीला के भी दिखेंगे रंग, सीरियल राधा-कृष्ण के कान्हा पहुंचे भोपाल

73
भोपाल। लालघाटी स्थित सुंदरवन गार्डन में प्रदेश के भव्य सांस्कृतिक गरबा महोत्सव का बुधवार 18 अक्टूबर से आगाज होने जा रहा है। इसमें 50 हज़ार वाट के साउंड सिस्टम पर प्रतिभागी सहित हजारों लोग गरबा करते हुए माता रानी की आराधना करेंगे। संस्कृतिक गरबा महोत्सव में नवदुनिया प्रिंट पार्टनर है। महोत्सव में शामिल होने के लिए टीवी सीरियल ‘राधा-कृष्ण’ में कृष्ण का किरदार निभाने वाले सुमेध मुदगलकर आज सुबह भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी एवं महासचिव नरेश तालरेजा की अगुआई में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। सुमेध संस्कृतिक गरबा महोत्सव में कृष्ण की लीलाओं एवं कृष्ण के किरदार के बारे में बताएंगे।

चार दिन छाएगा गरबे का उल्लास

सांस्कृतिक सिंधी गरबा की शुरुआत आज शाम सात बजे होने जा रही है। इसे लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह है। यह गरबा महोत्सव 21 अक्टूबर तक चलेगा। सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी ने बताया कि गरबा महोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है, इस बार सांस्कृतिक गरबा कुछ अलग ही रंग में दिखेगा, जहां एक ओर गरबा ग्राउंड में प्रतिभागी मां की आराधना करते गरबा खेलेंगे, वहीं दूसरी ओर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के दर्शन भी श्रद्धालुओं को होंगे। इस वर्ष सिंधी मेला समिति द्वारा गरबे के लिए तीन सर्कल बनाए गए हैं। एक फ्री राउंड भी होगा।

ग्राउंड प्रैक्टिस में उत्साह दिखाया

गरबा महोत्सव के शुभारंभ की पूर्वसंध्या पर मंगलवार को फाइनल रिहर्सल हुई। सुंदरवन मैदान पर बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने ग्राउंड प्रैक्टिस की। गायक कलाकार गिदवानी के साथ युवा झूम उठे। सोनू ठाकुर के निर्देशन में युवाओं ने मां अंबे की भक्ति से भरपूर गीतों पर गरबा किया। लालघाटी के सुंदरवन नर्सरी में गरबा स्थल पर फूड जोन भी बनाया गया है जहां परंपरागत व्यंजनों के साथ सिंधी व्यंजनों का स्वाद लिया जा सकेगा। गरबा महोत्सव स्थल पर बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.