Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

उज्जैन में मर्डर और चोरियों का पर्दाफाश करने वाली डाग डाली को दी अंतिम विदाई

36

उज्जैन। पुलिस विभाग के डाग स्क्वाड में पदस्थ डाग डाली का मंगलवार को निधन हो गया। वह कई दिनों से हृदय रोग से पीड़ित थी। उज्जैन तथा इंदौर में दो माह से डाली का उपचार चल रहा था। डाली ने कई चोरियों, मर्डर व अपराधों का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, एएसपी जयंत राठौर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुलिस डाग को श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस लाइन में डाली को सलामी दी गई व मौन रखा गया। इसके बाद पुलिस लाइन परिसर में दफनाया गया।

गौरतलब है कि डाली का जन्म जुलाई 2016 में हुआ था। दिसंबर 2016 में पुलिस विभाग में आई थी। हैदराबाद में ट्रेनिंग के बाद वर्ष 2018 में उज्जैन जिला पुलिस बल में पदस्थ किया गया था।

डीपीएफ घोटाले के पीड़ितों ने रोका जेल डीजी का वाहन

केंद्रीय जेल भैरवगढ़ का निरीक्षण करने जेल डीजी (महानिदेशक) राजेश चावला मंगलवार को पहुंचे। यहां उन्होंने करीब दो घंटे तक जांच की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए। जेल के बाहर डीपीएफ (विभागीय भविष्य निधि) घोटाले के पीड़ित जेलकर्मियों ने उन्हें रोक लिया और जल्द ही रुपये दिलाने की मांग की। इस दौरान डीजी ने सभी को आश्वासन दिया।

जेल डीजी राजेश चावला मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे उज्जैन पहुंचे। सबसे पहले वे केंद्रीय जेल भैरवगढ़ का निरीक्षण करने पहुंचे थे। डीजी ने जेल के सभी विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया था। खासतौर पर कैदियों की बैरक, खाने की व्यवस्था भी देखी। हालांकि इस दौरान डीजी ने जेल अधीक्षक मनोज साहू को जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर खास ध्यान देने को कहा। डीजी ने अधीक्षक साहू से जेल से कोई बंदी फरार ना हो इसके लिए सतर्क रहने को कहा।

गबन कांड के पीड़ितों ने रोका वाहन

जेल के 68 कर्मचारियों के डीपीएफ के 13 करोड रुपये के गबन का मामला मार्च में सामने आया था। कोषालय के अधिकारियों ने इसकी शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने जांच कर जेल अधीक्षक उषा राज, उनकी पुत्री उत्कर्षणी, जेल प्रहरी रिपुदमन, जेल अधीक्षक का राजदार जगदीश परमार सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था।

कर्मचारियों के विरोध को देखते हुए शासन ने सभी कर्मचारियों के रुपये देने बात कही थी। मगर आठ माह बाद भी रुपये नहीं मिले है। इसको लेकर मंगलवार को जेल डीजी के उज्जैन आगमन पर कर्मचारियों ने उनका वाहन रोककर जल्द रुपये दिलाने की मांग की। इस पर डीजी ने उनकी समस्या का जल्द निराकरण का आश्वासन दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.