Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्ता... सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भ... बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट धनबाद में फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनाने वाले प्रज्ञा केंद्र पर प्रशासनिक छापा, सेंटर सील और आईडी रद... रांची में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की सख्ती, दो अफसरों को शोकॉज

स्मार्टफोन मेकर Vivo के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चीनी नागरिक सहित 4 को किया गिरफ्तार

61

प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Vivo पर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने मंगलवार को कंपनी से जुड़े 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक चाइनीज नागरिक भी शामिल है। प्रवर्तन निदेशालय ने इन लोगों को मनी लॉन्ड्रिंग PMLA केस में अरेस्ट किया है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में बीते वर्ष फरवरी में जांच शुरू की थी। ईडी ने अपने आरोप में कहा है कि चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो भारत में टैक्स से बचने के लिए 62,476 करोड़ रुपये ‘गैरकानूनी’ तरीके से चीन में भेजा था।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है कि इन चारों व्यक्तियों को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया है। उन्हें यहां एक अदालत में पेश किये जाने की उम्मीद है, जहां एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट उन्हें अपनी हिरासत में देने का अनुरोध करेगा।

टैक्स चोरी का भी आरोप

ईडी ने कंपनी और इससे जुड़े लोगों के ठिकानों पर पिछले साल जुलाई में छापा मारा था। उस समय चीनी नागरिकों और कई भारतीय कंपनियों की संलिप्तता वाले एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया था। ईडी ने तब आरोप लगाया था कि वीवो ने भारत में टैक्स की अदायगी से बचने के लिए 62,476 करोड़ रुपये ‘अवैध रूप से’ चीन भेज दिए थे।

वीवो और ईडी का क्या है जवाब

हालांकि वीवो और एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने इस बारे में पूछे गए किसी भी सवाल का आधिकारिक जवाब नहीं दिया है। साल 2022 के इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग सहित टैक्स चोरी के भी मामले की जांच चल रही है। इन एक्जीक्यूटिव्स को हिरासत में लेने के बारे में पीटीआई पर एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी गई थी।

वीवो इंडिया, वीवो कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी की सब्सिडियरी कंपनी है और इसका हेडक्वार्टर चीन में है। यह कंपनी मोबाइल हैंडसेट और एसेसेरीज की मैन्युफैक्चरिंग असेंबलिंग से लेकर डिस्ट्रीब्यूशन तक में डील करती है।

1 चीनी नागरिक समेत 4 गिरफ्तार, कैश भी बरामद

प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को गुआंगवेन क्यांग उर्फ एंड्रयू कुआंग ( चीनी नागरिक ),लावा इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक हरिओम राय और चार्टेर अकाउंटेंट राजन मलिक और नितिन गर्ग को गिरफ्तार किया है। ईडी ने इस कार्रवाई में 10 लाख रुपये से ज्यादा की नगदी भी जब्त की है।

2020 से की जा रही जांच

बता दें कि साल 2020 में भारत ने सीमा पर तनाव के बाद चीनी कंपनियों के खिलाफ जांच कड़ी कर दी थी, उस दौरान भारत ने टिकटॉक समेत 200 से अधिक मोबाइल ऐप्स पर बैन भी लगाया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.