Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झारखंड में खेल जगत के लिए बड़ा अवसर, राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर 400 से अधिक खिलाड़ियों को म... सागर में जहरीली शराब से मौतों के बाद प्रशासन सख्त, कलेक्टर और एसपी ने शहर की शराब दुकानों का किया औच... छिंदवाड़ा में राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा के संयोजक देवरावेन भलावी 15 करोड़ की ब्लैकमेलिंग के आरोप में ... बड़वानी से खेतिया जा रही यात्रियों से भरी बस के रास्ते में अचानक फेल हुए ब्रेक, टला बड़ा हादसा उज्जैन में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ' पदयात्रा, सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना जबलपुर में एक ही भवन में स्कूल और शराब दुकान के संचालन के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई भोपाल में यूनियन कार्बाइड कारखाने के प्रदूषण आकलन टेंडर पर खड़ा हुआ विवाद, संगठनों ने की रद्द करने क... पारंपरिक खानपान और नवाचार में आगे निकला भोपाल, पेटा इंडिया ने घोषित किया 'मोस्ट वीगन-फ्रेंडली सिटी 2... मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया मना रहे हैं अपना 31वां जन्मदिन मध्य प्रदेश के मंदसौर में ऐतिहासिक 'डेस्टिनेशन कैबिनेट' बैठक, गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो प्रोजेक्ट का ह...

कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला, कहा- त्योहारी सीजन में महंगाई ने गरीब परिवारों का जीना किया मुश्किल

48

कांग्रेस ने थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित थोक महंगाई सितम्बर में नकारात्मक बने रहने की ओर ध्यान दिलाते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि त्योहारों के मौसम में महंगाई ने ग़रीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों का जीना मुहाल कर दिया है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इसकी कोई चिंता नहीं है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित थोक महंगाई भारत में सितम्बर के दौरान लगातार छठे महीने नकारात्मक बनी रही। सितम्बर में यह शून्य से 0.26 प्रतिशत नीचे रही।

महंगाई ने गरीब परिवारों का जीना किया मुहाल 
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘महंगाई ने ग़रीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का जीना मुहाल कर दिया है। लेकिन प्रधानमंत्री को इसकी कोई चिंता नहीं है। दाल-दूध जैसी दैनिक आवश्यकता की चीज़ों के दाम आसमान छू रहे हैं, जिसके कारण यह त्योहारी सीज़न भी फीका साबित हो रहा है।’

लोगों की आंखों में धूल झोंकना बंद करें केंद्र
उन्होंने सवाल किया कि ऐसा क्यों है कि आंकड़ों में थोक महंगाई दर घटती दिख रही है लेकिन ज़रूरी वस्तुओं की क़ीमतें लगातार बढ़ रही हैं? रमेश ने कहा, ‘अब समय आ गया है कि मोदी जी आंकड़ों के माध्यम से लोगों की आंखों में धूल झोंकना बंद करें और रिटायरमेंट ले लें। तभी देश को मोदी-मेड महंगाई से राहत मिलेगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.