Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Tilak Nagar Slap Case Update: PWD मंत्री परवेश वर्मा के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज, लेकिन अभी तक कोई FIR ... Weather Forecast Today: मौसम का रौद्र रूप, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य भारत समेत इन राज्यों में बरसे... Ujjain Road Widening: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच शाही मस्जिद हटाने पर हंगामा, पुलिस ने संभाला ... Raipur News: फिफ्टी परसेंट से ज्यादा संघर्ष के बाद रितेश पाल बने डांस रियलिटी शो के चैंपियन, मां के ... Gold and Silver Price Today: आज सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए क्या हैं आपके शहर के ताजा भ... देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास

देश भर के स्कूलों में राजधानी का माडल स्कूल टाप-15 में शामिल

30

भोपाल । राजधानी का एक ऐसा सरकारी स्कूल जो निजी को बड़ी टक्कर देता है। यहां पर लायब्रेरी,स्मार्ट क्लासेस,खेल मैदान से लेकर विद्यार्थियों को मनोविकार से उबारने के लिए साइकोलाजी लैब टेस्ट आदि सर्व सुविधायुक्त है। भोपाल के टीटी नगर में स्थित माडल हायर सेकेंडरी स्कूल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिक्षा हासिल की है।

ये माडल स्कूल सरकारी स्कूल है, लेकिन यहां के विद्यार्थी देश-विदेश में प्रदेश और स्कूल का नाम रोशन कर चुके हैं। इस स्कूल का नाम देशभर के टाप-15 स्कूलों की सूची में शामिल हुआ है। एजुकेशन वर्ल्ड नाम की संस्था ने देश के टाप-15 सरकारी स्कूलों की सूची जारी की है।

खास बात यह कि इसमें मप्र से भोपाल का एक ही स्कूल का नाम शामिल है। इस स्कूल में मुख्यमंत्री के अलावा यहां से कई मंत्री और नेता ने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। माडल स्कूल की प्राचार्य रेखा शर्मा ने सभी स्टाफ, शिक्षक और माध्यमिक शिक्षा मंडल को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

उन्हाेंने कहा कि माडल स्कूल में बच्चों के लिए ऐसी कई सुविधाएं हैं, जिसके माध्यम अच्छी शिक्षा मिल सके। उनके फिजिकल फिटनेस से लेकर मनोविज्ञानी परीक्षण के लिए यहां साइकोलाजी लैब की पूरी व्यवस्था की गई है।इसकी बदौलत उन्हें ये रैंक मिली है।

टीम ने किया निरीक्षण

प्राचार्य रेखा शर्मा ने बताया कि जब टीम उनके आई थी, तो सबसे पहले उन्होंने स्कूल की शौचालय, कक्षाएं और स्कूल में साफ-सफाई का निरीक्षण किया। डिजिटल लायबेरी, कल्चरल हाल सहित अन्य हाइटेक सुविधाएं उन्होंने देखा और उसे तमाम चीजों पर फोकस किया, जिसके बाद स्कूल को टाप-15 में जगह मिली है। उन्होंने कहा कि हम बच्चों के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं और आगे भी प्रयास कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.