Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

BJP प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस की लिस्ट पर साधा निशाना, दिग्विजय सिंह के वायरल पत्र को लेकर कही ये बात..

19

 मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने 136 उम्मीदवार उतार दिए है। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में 3 केंद्रीय मंत्री समेत 7 सांसदों को मैदान में उतारा है। इसी बीच बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी की मूल ताकत बूथ का कार्यकर्ता है। बूथ विस्तारक अभियान से लेकर बूथ सशक्तिकरण तक 2 साल में एमपी में हुआ। 64523 बूथ और 12 हजार शक्ति केंद्र को बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने मजबूत बनाया है। नवरात्रि में बीजेपी तीन दिवसीय शक्ति सम्मेलन करने जा रही है। हमने बूथ विजय का संकल्प लिया था। केंद्र और राज्य सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं को जमीन पर उतारने का कार्य बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया।

एक शक्ति केंद्र पर 6 बूथ होते है, 12 हजार शक्ति केंद्र पर बूथ विजय के लिए शक्ति सम्मेलन होंगे। हर बूथ पर पन्ना प्रमुख और अर्ध पन्ना प्रमुख की नियुक्ति हुई है। मुख्यमंत्रीएकेंद्रीय मंत्रीए राष्ट्रीय पदाधिकारी पूरा नेतृत्व 17 से 19 अक्तूबर तक शक्ति सम्मेलन में पहुंचकर बूथ विजय का संकल्प दिलाएंगे। सम्मान पहचान और दायित्व यानी संपदा कार्ड हम कार्यकर्ताओं को देंगे। मोदी जी का मंत्र हर बूथ पर चुनाव जीतने का संकल्पएविजय श्री का संकल्प का लेकर कार्यकर्ता जायेंगे। 17 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे प्रदेश के सभी मंडलों में एक साथ 1093 मंडलों में शक्ति सम्मेलन की शुरुवात होगी। फिर 12000 शक्ति केंद्र पर शक्ति सम्मेलन होंगे। स्वर्णिम मप्र बनाना है। भ्रष्टाचार परिवारवाद से मप्र को बचाना है।

कांग्रेस की लिस्ट पर वीडी शर्मा का तंज

कांग्रेस की लिस्ट पर होे रहे विरोध पर वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सूची से मप्र में अपराधीकरण साबित हो गया। संगीन अपराधों की श्रेणी में जिनपर पुलिस ने इनाम जारी कर रखा है। कांग्रेस ने 54 एफआईआर वालों को टिकट दिया है। महिलाओं पर अत्याचार करने वालों जो ट्रेन में बहनों से छेड़छाड़ करने वालों को टिकट दिया। छिंदवाड़ा की एक भी सीट डिक्लेयर नही कर पाए आप, उन विधायकों के खिलाफ क्या एंटी इंकमबेसी है।

वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना

वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि चर्चा है कि उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है कल उनका फर्जी पत्र वायरल हो रहा था। दिग्विजय सिंह ने खुद इस्तीफा वाला पत्र दूसरो से योजनाबद्ध तरीके से जारी करवाया। आप खुद वायरल करवा रहे है और एफआईआर हमारे नेताओं पर करवाने के लिए आवेदन दे रहे है। दिग्विजय सिंह झूठ बोलने की मशीन है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.