Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए बुरहानपुर के मुकेश मप्र टीम में चयनित

59

बुरहानपुर। सिविल सर्विसेस गेम्स के तहत 16 से 20 अक्टूबर तक दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में खेली जाने वाली राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में मप्र की टीम भी हिस्सा लेगी। इस टीम में बुरहानपुर शहर के मुकेश भावसार का चयन भी किया गया है। मुकेश वर्तमान में वन विभाग खंडवा में पदस्थ हैं।

भावसार ने बताया कि 21 सितंबर को प्रदेश के 52 जिलों के सरकारी विभागों के खिलाड़ियों का ट्रायल आयोजित किया गया था। इसमें उत्कृष्ट खेल के आधार पर वे 14 सदस्यीय मप्र टीम में शामिल किए गए हैं। इस वर्ष मुकेश भावसार का यह तीसरा और उनके करियर की बारहवीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता है।

केंद्र सरकार का खेल विभाग आयोजित करता है प्रतियोगिता

यह राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता केंद्र सरकार के खेल विभाग द्वारा आयोजित की जाती है। इसमें देशभर से टीमें और केंद्र सरकार की टीमें खेलती हैं। प्रो कबड्डी के नामी खिलाड़ी भी शामिल होते हैं। मुकेश रविवार शाम छह बजे कर्नाटक एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.