Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पूजा-पाठ में बेहद खास होते हैं नारियल और सुपारी, माने जाते हैं भगवान का रूप

30

इंदौर। नवरात्रि के नौ दिनों में भक्त देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं। साथ ही नवरात्रि में व्रत भी रखा जाता है। नारियल और सुपारी का उपयोग भी मुख्य रूप से नवरात्रि पूजा में किया जाता है। बता दें कि पूजा-पाठ में सुपारी और नारियल का बहुत महत्व होता है। नवरात्रि पूजा के दौरान कई चीजों का उपयोग किया जाता है। पूजा की सभी सामग्रियों का अलग-अलग महत्व होता है। वहीं, पूजा में इस्तेमाल की जाने वाली सुपारी को भगवान गणेश का प्रतीक माना जाता है। पूजा में नारियल देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि दोनों चीजों का उपयोग नवरात्रि पूजा में किया जाए, तो पूजा बिना किसी बाधा के पूरी होती है।

नवरात्रि में सुपारी का महत्व

ऐसा माना जाता है कि पूजा समाप्त होने के बाद अगर कोई पूजा की सुपारी अपने पास रखता है, तो यह लाभकारी होता हैं। इस सुपारी को अपने पास रखने से कभी भी धन की कमी नहीं होती है। नवरात्रि पूजा में सुपारी पर जनेऊ लपेटकर प्रयोग करना चाहिए। इसके बाद इस सुपारी को धन के स्थान पर रखें। ऐसे करने पर घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

नवरात्रि में नारियल का महत्व

नवरात्रि पूजा में एकाक्षी नारियल का प्रयोग शुभ माना जाता है। यह नारियल एक छिद्र वाला होता है। इसे श्रीफल भी कहा जाता है। जिस घर में नारियल की प्राण प्रतिष्ठा की जाती है उस घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है। इसके अलावा नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के सामने एकाक्षी नारियल रखकर उसकी पूजा करने से जीवन में खुशहाली और सुख-समृद्धि आती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.