Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रंग, रंजिश और कत्ल: रायपुर में मामूली विवादों ने ली तीन जानें, पुलिस ने घेराबंदी कर हत्यारों को दबोच... बड़ी वारदात: रक्षक ही बना भक्षक? जांजगीर में सरपंच पति ने 30 लोगों के साथ मिलकर की लूटपाट और आगजनी; ... बड़ी साजिश नाकाम! धार्मिक स्थल को नुकसान पहुँचाने की हरकत से लोगों में आक्रोश, अज्ञात आरोपी के खिलाफ... महिलाओं के लिए सुनहरा मौका! सुकमा में 'मिशन वात्सल्य' के तहत निकली सरकारी नौकरी; सीधे इंटरव्यू/मेरिट... सरेराह कत्ल से कांपा भाटापारा! युवक का रास्ता रोककर ताबड़तोड़ वार, खून से लथपथ तड़पता रहा शख्स; हमला... Fire in Balodabazar Tehsil Office: बलौदाबाजार तहसील दफ्तर में भीषण आग, समय रहते सुरक्षित बचाए गए सभी... नौकरी का सुनहरा अवसर: छत्तीसगढ़ सरकार के 'नवा बिहान' प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका, ₹18,000 तक वेतन; जा... हाहाकार! जशपुर में तेज रफ्तार का कहर: बस पलटने से बिछ गई लाशें, 25 यात्री घायल; अपनों को तलाशती रही ... बड़ी खबर: नेशनल हाईवे पर खूनी टक्कर, बलौदाबाजार के पास हादसे में 4 की मौत; अस्पताल में मची अफरा-तफरी... Bareilly Salman Suicide Case: बरेली के सलमान ने ढाबे में चाकू से रेत डाली अपनी ही गर्दन; चलती गाड़ी ...

कोर्ट ने मोनू मानेसर को 14 दिन के लिए भेजा जेल, क्राइम ब्रांच ने चार दिन की पूछताछ के बाद किया था पेश

56

पटौदी (गुरुग्राम)। पटौदी में हत्या के प्रयास के मामले में चार दिन से पुलिस रिमांड पर चल रहे मोनू मानेसर (Monu Manesar) को बुधवार दोपहर पटौदी कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया।

क्राइम ब्रांच ने रिमांड के दौरान मोनू की निशानदेही पर लाइसेंसी राइफल, चार कारतूस, दो खाली खोल व एक बुलेट प्रूफ गाड़ी स्कार्पियो बरामद की।

रिमांड के दौरान आरोपित मोनू मानेसर से पुलिस पूछताछ में पता चला कि छह फरवरी 2023 को वह अपने साथियों सहित पटौदी निवासी राकेश के घर गया था। यहां पर पटौदी के ललित ने बताया कि एक पक्ष के लोग यहां दूसरे पक्ष को तंग करते हैं और वो आने वाले हैं तब मोनू ने भी पटौदी निवासी सुल्ली उर्फ सुनील को फोन करके बुला लिया।

कुछ देर बाद सामने वाले पक्ष के लोग वहां आ गए और उन लोगों ने राकेश के घर पर पथराव कर दिया। इसमें उसके घर के शीशे टूट गए। जब घर में मौजूद लोगों ने बाहर आकर देखा तो दूसरे पक्ष के लोग वहां खड़ी गाड़ियों को भी लाठी डंडों से तोड़ रहे थे तथा गोली की भी आवाज सुनाई दी।

मोनू मानेसर (Monu Manesar) के पक्ष के लोगों ने भी इसकी लाइसेंसी राइफल 315 बोर से हवाई फायर किए तथा इसकी पिस्तौल से भी एक-दो फायर किए गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !