Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नर्मदा घाटी में मिला लाखों वर्ष पुराना प्रागैतिहासिक हाथी का जीवाश्म, वैज्ञानिकों में बढ़ा उत्साह इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के दौरान सक्रिय हुआ शातिर मोबाइल चोर गिरोह, दो गिरफ्तार यमुना में मरी मछलियों का वीडियो बनाने वाले दलित युवक की गिरफ्तारी पर आप का तीखा हमला बेतिया में छठ पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से दो युवकों की मौत नोएडा में डिजिटल अरेस्ट का बड़ा मामला, अमेरिका से लौटे वकील से 3.80 करोड़ की ठगी पश्चिम बंगाल के पानीहाटी में आपसी झड़प के दौरान भाजपा कार्यकर्ता की मौत संभव खंडेलवाल मौत मामले में सामने आया नया सीसीटीवी फुटेज, हादसे और साजिश के बीच उलझी गुत्थी बिजनौर पुलिस की बड़ी कामयाबी, शराब ठेकों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किश्तवाड़ में दो SPOs के शव मिलने पर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने उठाए गंभीर सवाल बेंगलुरु में खौफनाक वारदात: 7 महीने का बकाया वेतन मांगना पड़ा भारी, टैंकर ड्राइवर का अपहरण कर जानलेव...

बुरहानपुर पहुंची केंद्रीय राज्यमंत्री भारती पवार, अटल स्मृति स्थल पर अर्पित किए पुष्प

55

बुरहानपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री डा. भारती पवार तीन दिवसीय प्रवास पर मंगलवार देर शाम बुरहानपुर पहुंची थीं। दूसरे दिन बुधवार सुबह दस बजे वे भाजपा कार्यालय स्थित अटल स्मृति स्थल पहुंचीं। उन्होंने पुष्प अर्पित कर अटल स्मृति स्थल पर माथा टेका। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने बताया कि यह मप्र का पहला और देश का दूसरा अटल स्मृति स्थल है। अटल जी की जन्म स्थली ग्वालियर में भी अटल स्मृति स्थल नहीं है, लेकिन यहां उन्होंने इसका निर्माण कराया है। उन्होंने इसकी सराहना करते हुए पास में ही बन रहे भाजपा के नए कार्यालय भवन का अवलोकन किया। साथ ही जिले के राजनीतिक परिदृष्य पर चर्चा की। वे बुधवार और गुरुवार को संगठनात्मक बैठकें भी लेंगी।

बुरहानपुर में अटल स्मृति स्थल

भाजपा के मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद उनकी अस्थियां देशभर में पहुंचाई गई थीं। बुरहानपुर में भी अस्थियों का विसर्जन किया गया था, लेकिन अस्थियों के कुछ अंश भाजपा जिलाध्यक्ष ने संभाल कर रख लिए थे। बाद में उन्होंने अटल स्मृति स्थल बनवाया।

अटल जी की यादें संजोए रखने के लिए इसका निर्माण कराया गया है। यहां एक उद्यान भी विकसित किया गया है। भाजपा कार्यालय पहुंचने पर केंद्रीय राज्यमंत्री का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, प्रवीण शहाणे, पूर्णकालिक विस्तारक संजय बिरला, जिला महामंत्री डा. मनोज माने, गजेंद्र पाटिल, सौरभ पाटिल आदि मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.