Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

गांजे के 1 हजार 118 पौधे बरामद, सरकारी जमीन पर हो रही थी खेती

26

बुरहानपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र के चिड़ियापानी गांव की पहाड़ी पर हो रही गांजे की खेती को पुलिस ने पकड़ा है। गांव के एक युवक ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर इसमें मक्का और तुअर की फसल बोई थी। इसी फसल के बीच उसने गांजे के पौधे भी लगा रखे थे।

शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने मंगलवार को पंद्रह सदस्यीय दल के साथ छापा मार कर खेत से गांजे के 1118 पौधे बरामद किए हैं। इनका वजन 230 किलो और बाजार मूल्य पंद्रह लाख रुपये के आसपास बताया गया है।

चुनाव आचार संहिता के दौरान इसे पुलिस की बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस गांजे की खेती करने के आरोप में गांव के भवती फाल्या निवासी सरदार डावर को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन शामिल था। ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने चुनाव के मद्देनजर मादक पदार्थों के अवैध निर्माण व परिवहन आदि के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सात किमी पैदल चली टीम

गांजे की खेती पकड़ने के लिए पुलिस टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। थाने से चार पहिया और दोपहिया वाहनों से निकली टीम को करीब बीस किमी तक चलने के बाद चार पहिया वाहन छोड़ने पड़े। गांव के पास पहाड़ी तक पहुंचने के लिए कच्चा और ऊबड़ खाबड़ रास्ता था। कुछ पुलिसकर्मी बाइक से तो कुछ पैदल करीब सात किमी चल कर खेत तक पहुंचे। इसके बाद करीब डेढ़ एकड़ के इस खेत से ढूंढ कर गांजे के पौधे एकत्र किए गए। सवा दो सौ किलो के इन पौधों को भी पुलिस कर्मियों को कांधे पर लाद कर पहाड़ी के नीचे खड़े वाहनों तक पहुंचाना पड़ा।

पुरस्कृत की जाएगी पूरी टीम

बुधवार को मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी अंतर सिंह कनेश ने बताया कि पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार द्वारा गांजे की खेती पकड़ने वाली पूरी टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.