Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

5 करोड़ से अधिक मतदाता 17 नवंबर काे चुनेंगे मध्‍य प्रदेश की नई सरकार, तबादलों और घोषणाओं पर प्रतिबंध

36

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का चुनाव 17 नवंबर काे होगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने सोमवार को चुनाव की घोषणा कर दी। इसके साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हाे गई। अब न तो कोई तबादला होंगे और न सरकार कोई घोषणा नहीं कर सकेगी।

कार्यक्रम भी नहीं होंगे

भूमिपूजन, शिलान्यास और लोकार्पण भी नहीं होंगे। 21 अक्टूबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। 30 अक्टूबर तक नामांकन लिए जाएंगे। दो नवंबर तक अभ्यर्थी नामांकन वापस ले सकेंगे। तीन दिसंबर को मतगणना होगी। पांच दिसंबर तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

प्रदेश में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका है। इसके अनुसार प्रदेश में कुल पांच करोड़ 61 लाख 36 हजार 220 मतदाता हैं। इसमें पुरुष मतदाता दो करोड़ 88 लाख 25 हजार 607, महिला मतदाता दो करोड़ 72 लाख 33 हजार 945 और अन्य एक हजार 373 हैं। सेवा मतदाता 75 हजार 295 हैं।

64 हजार 523 मतदान केंद्र

मतदान के लिए 64 हजार 523 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान की सुविधा रहेगी। इसके लिए उन्हें आवेदन भरकर बूथ लेवल आफिसर को देना होगा। निर्वाचन अधिकारी संबंधित मतदाता के घर जाएंगे और मतदान की गोपनीयता का पालन करते हुए मतदान कराया जाएगा। पारदर्शिता के इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इस बार परिवर्तन यह भी किया गया है कि मतदान दल में शामिल अधिकारियों-कर्मचारियों को डाक मतपत्र घर ले जाने के लिए नहीं दिए जाएंगे। इन्हें सुविधा केंद्र पर ही डाक मतपत्र भरकर देना होगा।

नाम जुड़ने और संशोधन का चलता रहेगा काम

चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि मतदाता सूची में नाम जाेड़ने और संशोधन की प्रक्रिया चलती रहेगी। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि से दस दिन पहले तक आवेदन लिए जाएंगे। वहीं, सूची से नाम हटाने के आवेदन तो लिए जाएंगे पर अब किसी का नाम नहीं कटेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.