Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 9 से 12 अक्टूबर तक इटली और फ्रांस की यात्रा पर

19

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्विपक्षीय सामरिक भागीदारी बढ़ाने तथा सैन्य उपकरणों के संयुक्त विकास के मद्देनजर औद्योगिक सहयोग तलाशने के लिए सोमवार से इटली और फ्रांस की चार दिवसीय यात्रा शुरू करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दो देशों की यात्रा के पहले चरण में सिंह रोम जाएंगे, जहां वह इटली के रक्षा मंत्री गुइदो क्रिसेतो से व्यापक चर्चा करेंगे। मार्च में इतालवी प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के दौरान भारत और इटली के बीच सामरिक साझेदारी मजबूत हुई थी। मंत्रालय ने कहा, ‘‘रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नौ से 12 अक्टूबर तक इटली और फ्रांस की यात्रा करेंगे।”

पेरिस में सिंह फ्रांस के रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नु के साथ पांचवें वार्षिक भारत-फ्रांस रक्षा संवाद में भाग लेंगे। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत और फ्रांस ने हाल में रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे किए। दोनों देशों के अहम औद्योगिक सहयोग समेत गहरे और व्यापक द्विपक्षीय रक्षा संबंध हैं।” इसमें कहा गया है, ‘‘रोम और पेरिस में रक्षा मंत्री औद्योगिक सहयोग के संभावित अवसर पर चर्चा करने के लिए रक्षा उद्योग के सीईओ और वरिष्ठ प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे।” अधिकारियों ने बताया कि रोम और पेरिस में सिंह की बातचीत में सैन्य मंचों के संयुक्त विकास की संभावनाओं पर भी चर्चा की जाएगी।

इस बीच, राफेल विमान के 26 नौसैन्य संस्करण की भारत की प्रस्तावित खरीद के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करने के लिए दसॉल्ट एविएशन के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एरिक ट्रैपियर के इस सप्ताह नयी दिल्ली आने की संभावना है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि ट्रैपियर खरीद पर प्रारंभिक बातचीत के लिए दो दिवसीय यात्रा पर सोमवार को दिल्ली आएंगे। बहरहाल, दसॉल्ट एविएशन ने इस यात्रा की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जुलाई में फ्रांस गए थे और उस दौरान दोनों देशों ने विमानों और हेलीकॉप्टरों के इंजन के संयुक्त विकास और भारतीय नौसेना के लिए तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियों के निर्माण समेत कई महत्वपूर्ण रक्षा सहयोग परियोजनाओं की घोषणा की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.