Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

बिग बाॅस’ के घर में एंट्री करेगा ‘अनुपमा’ का ये फेमस स्टार, जानिए सभी कंटेस्टेंट्स के नाम

39

इंदौर। टेलीविजन का लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बाॅस’ का नया सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। ‘बिग बाॅस 17’ में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी सामने आ गई है। वहीं, अब एक और नाम सामने आ रहा है। टीवी का फेमस सीरियल ‘अनुपमा’ के समर शाह यानी सागर पारेख, जिन्होंने पारस कलनावत को शो में रिप्लेस किया था, अब वे भी बिग बाॅस के घर में एंट्री करने वाले हैं। लंबे समय तक शो में काम करने के बाद अब सागर ने ‘अनुपमा’ शो को क्वीट कर दिया है, जिसके कारण शो में नया ट्विस्ट देखने को मिला है। सागर का कहना है कि उन्हें ‘बिग बॉस 17’ का ऑफर मिला है।

अनुपमा के समर होंगे शामिल

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सागर पारेख ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें ‘बिग बॉस 17’ के लिए अप्रोच किया गया है। उन्होंने कहा, “मुझे ‘बिग बॉस 17’ के लिए अप्रोच किया गया था। अभी भी मेकर्स के साथ बातचीत जारी है। मैंने अभी तक शो में जाने का मन नहीं बनाया है। मेरे पेरेंट्स इसके खिलाफ हैं, इसलिए मैं काफी कन्फ्यूज हूं।” बता दें कि बिग बॉस के पहले सागर पारेख को डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ का ऑफर भी मिला है। इस शो के मेकर्स के साथ भी अभी सागर की टीम की बातचीत जारी है। अभी तक सागर ने किसी भी शो के लिए हां नहीं कहा है।

सागर को मिला दो शो का ऑफर

हालांकि, अब ये देखना दिलचस्प होगा कि सागर किस शो में अपना जलवा बिखेरने जाते हैं। बता दें कि अनुपमा शो में सागर पारेख का ट्रैक खत्म हो गया है। हाल ही में अनुपमा के छोटे बेटे समर की मौत हो जाती है, जिसके बाद शो की कहानी में नया मोड़ दिया गया है। वहीं, ‘बिग बॉस 17’ की बात करें, तो 15 अक्टूबर से इस शो की शुरुआत होने वाली है। शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट की लिस्ट में अंकिता लोखंडे, नील भट्ट, ईशा मालवीय, ऐश्वर्या शर्मा, आयशा सिंह और कंवर ढिल्लों का नाम सामने आ रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.