Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Anik BEST Depot Fire Update: मुंबई में डिपो यार्ड में खड़ी नई AC बसों में लगी भयंकर आग, दमकल की गाड़... Antagarh Kanker Update: करोड़ों की रॉयल्टी देने वाले क्षेत्र में नहीं हैं सुरक्षित स्कूल भवन, ग्रामी... Narayanpur News: अबूझमाड़ के भटबेड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 6 प्रेशर कुकर IED और 1 पाइप ... DKS Hospital Raipur: विधायक संगीता सिन्हा ने एसिड पीड़िता से मिलकर बंधाया ढांढस, सख्त कार्रवाई का भर... Bhupesh Baghel in Bhilai: सरकार का खजाना खाली और गारंटी पूरी नहीं हुई, रिसाली चुनाव को लेकर कांग्रेस... Bilaspur Press Conference: विकास कार्यों और स्वास्थ्य योजनाओं पर हुई चर्चा, विधायक सुशांत शुक्ला ने ... Jagdalpur Flood Crisis: खातीगुड़ा बांध से पानी छोड़ने से मची तबाही, विशेष राहत पैकेज और दीर्घकालिक ब... Balrampur Crime News: टमाटर लोड करने निकले युवक की निर्मम हत्या, सिर काटकर जंगल में फेंका; अवैध संबं... Nimdih Road Accident: पुरुलिया से लौट रहे बाइक सवार युवकों को अर्टिगा कार ने मारी टक्कर, तीन की मौत Ranchi News: परीक्षाओं के रद्द होने से जुड़े तथ्य और दस्तावेज न्यायपालिका के समक्ष स्पष्ट रखे जाएं- ...

त्योहारों के लिए डाक विभाग ने शुरू की ये खास सुविधा, लगेगा नाममात्र का शुल्क

47

इंदौर। अक्सर त्यौहार-जन्मदिन या फिर किसी शुभ अवसर पर हम एक से दूसरे शहर में रहने वाले मित्र, परिजन व रिश्तेदारों को पार्सल पहुंचाकर अपनी खुशी का इजहार करते है। मगर कई बार पैकिंग ठीक से नहीं होने की वजह से सामान टूट-फूट जाता है। ऐसे में हमारा मन काफी उदास हो जाता है, लेकिन अब इस स्थिति से बचने के लिए डाक विभाग ने अपने ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की है। विभाग बुकिंग करवाने आने वाले ग्राहकों को पार्सल पैकिंग की सुविधा दे रहा है। यह व्यवस्था जनरल पोस्ट आफिस यानी जीपीओ कार्यालय पर रखी है। अधिकारियों के मुताबिक ग्राहकों को यह सुविधा काफी पसंद आ रही है। उधर विभाग की आय में भी इजाफा हुआ है।

निजी कूरियर सेवाओं को चुनौती देते हुए डाक विभाग ने नया प्रयोग करने में लगा है। जीपीओ कार्यालय स्थित बिजनेस पार्सल सेंटर बना है। यहीं पर पार्सल पेकिंग की नई सुविधा देते हुए विशेष काउंटर लगाया है। बदले में विभाग ने नाममात्र शुल्क रखा है।

अधिकारियों के मुताबिक कई बार पार्सल की पैकिंग अच्छी नहीं होने से सामान को नुकसान पहुंचने की शिकायत मिली थी। उसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने चर्चा कर पैकिंग की सुविधा देने का फैसला किया है। अब ग्राहकों को सिर्फ पार्सल सेंटर तक लाना होगा। सामान के आधार पर आवश्यक पैकिंग की डाककर्मी करेंगे। बाक्स से लेकर बबल प्लास्टिक, टेप से पार्सल को पैक किया जाएगा। इसके लिए पैकिंग के हिसाब से राशि वसूली जाएगी। अलग-अलग दरें तय की गई है। 100 रुपये तक का ग्राहकों को पैकिंग पर खर्च आएगा।

बांट रहे एक हजार पार्सल

बिजनेस पार्सल सेंटर होने की वजह से इंदौर और आसपास के क्षेत्रों से 800 से ज्यादा पार्सल बुक होते है। विभाग ने उज्जैन, भोपाल , ग्वालियर, जबलपुर, दिल्ली-मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, पूना, कानपुर, लखनऊ सहित 150 शहरों में पार्सल भेजे जा रहे है। इसके लिए विभाग अलग-अलग व्यवस्था कर रखी है। सड़क और हवाई मार्ग से पार्सल भिजवाए जा रहे है। जबकि रोजाना एक हजार से ज्यादा पार्सल ग्राहकों तक पहुंचा जा रहे है।

मेल मॉनिटरिंग सिस्टम बनाया

पार्सल को भेजने के लिए विभाग ने मेल मानिट्रिंग सिस्टम बनाया है, जो पार्सल की लोकेशन पता कर सकते है। इंदौर के अलावा पार्सल की मॉनिटरिंग, दिल्ली-मुंबई सहित बड़े शहरों से की जाती है। अधिकारियों के मुताबिक पार्सल को फ्लाइट से भेजने की प्राथमिकता रहती है। मगर फ्लाइट की टाइमिंग के बाद पार्सल बुक होने पर विभाग उसे सड़क मार्ग से भिजवाते है। ताकि कनेक्टिंग फ्लाइट के अगले स्टाप पर पार्सल को विमान में रखा जा सके। इसके लिए अलग से वाहन रखे हुए है।

पार्सल पैकिंग की दरें तय

राखी-नवरात्री, दिपावली सहित अन्य त्यौहार पर पार्सल की बुकिंग अधिक रहती है। इन दिनों नवरात्रि के उपवास को ध्यान में रखते हुए ग्राहक इंदौर से फरियाली व्यंजन बाहर भेजने में लगे है। इसकी पैकिंग भी डाक विभाग करने में लगा है। ये पार्सल खासकर विदेशों में भिजवाए जा रहे है। वहां पार्सल पहुंचने में सात से आठ दिन लगते है। पार्सल पैकिंग की दरें भी विभाग ने तय कर रखी है। विशेष काउंटर शुरू हुए महीनेभर हो चुका है। -श्रीनिवास जोशी, बिजनेस पार्सल प्रभारी, डाक विभाग

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.