Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

इंदौर के कारोबारी के साथ एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, शेयर बाजार का झांसा देकर ठगा

46

इदौर। बड़े कारोबारी के साथ एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी सामने आई है। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपितों ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर ठगा है। पुलिस बैंक खातों और फोन नंबरों की जांच कर रही है। अन्य लोगों के साथ भी धोखे की शंका जताई जा रही है।

लसूड़िया थाना पुलिस ने शुक्रवार रात मेप्पल वुड टाउनशिप निवासी शैलेष पुत्र सुधाकर याग्निक की शिकायत पर केस दर्ज किया है। शैलेष ने पुलिस को बताया कि आरोपितों ने शेयर बाजार में निवेश व ट्रेडिंग का प्रलोभन दिया और करीब 96 लाख 55 हजार रुपये अलग-अलग खातों में जमा करवा लिए। पूरी घटना पिछले वर्ष दिसंबर की है।

जिन बैंक खातों में रुपये जमा किए, पुलिस कर रही उनकी जांच

पुलिस को शैलेष ने दो बैंक खातों के नंबर दिए हैं, जिनमें आरोपितों ने रुपये जमा करवाए थे। दो फोन नंबर भी पुलिस को मिले है, जिनसे आरोपित कॉल करते थे। बैंक खाता फिनो बैंक का है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

विजय नगर और लसूड़िया क्षेत्र फर्मजी फर्म का गढ़

गौरतलब है कि विजय नगर और लसूड़िया थाना क्षेत्र फर्जी एडवाइजरी और शेयर बाजार फर्म का गढ़ है। क्षेत्र में दर्जनों कंपनियां चल रही है जो पूरे देश में निवेशकों से ठगी करती है। क्राइम ब्रांच ने समय-समय पर कार्रवाई की और निवेशकों को सावधान रहने के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.