Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sonepat Crime News: बिजली निगम के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, 2 लाख की रिश्वत लेते ALM गिरफ्ता... CIA Raid in Rewari: एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर अवैध तेल भंडारण पर छापा, एक शख्स हिरासत में और... Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र... Madhya Pradesh Politics: 'वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म' के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला ट... Gwalior News Today: डबरा बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट; पुलिस सत्... Mandsaur News Today: महू-नीमच हाईवे पर देर रात भीषण हादसा; उज्जैन जा रही मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी,...

बेल मिलने पर जेल में किया था ‘नागिन डांस’, सालों बाद सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर रिया चक्रवर्ती का खुलासा

52

बाॅलीवुड के दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत केस में विवादों में रही एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने पहली बार इस मामले को लेकर कई खुलासे किए। सुशांत मामले में जेल जा चुकी रिया ने  हाल ही में एक मीडिया कॉन्क्लेव में 3 सालों का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है।

रिया ने जेल के अनुभव पर कहा कि ‘जेल में रहना आसान नहीं है. वो दुनिया बहुत अलग होती है, आपसे आपकी पहचान छीन ली जाती है और बस एक नंबर दे दिया जाता है। रिया चक्रवर्ती ने कहा, “मैंने जेल की महिलाओं से वादा किया था जब मेरी बेल हो जाएगी, तो मैं नागिन डांस करूंगी. मैंने उन सब के साथ नागिन डांस किया. मैं वो पल नहीं भूल सकती.”

मीडिया इवेंट में रिया चक्रवर्ती ने कहा- ‘लाइफ एक सर्कल है. अब मैं मीडिया से बात कर रही हूं. लाइफ आगे बढ़ रही है।  पहले 31 साल की उम्र में मुझे अपने अंदर 81 साल की बुजुर्ग महिला महसूस होती थी। मुश्किल समय में आप थेरेपी का सहारा लेकर आगे बढ़ सकते हैं। मैंने भी ऐसा ही किया और थेरेपी का सहारा लिया।

रिया ने बताया कि उनके अंदर की आवाज उन्हें कहती थी कि सब ठीक होगा।  सुशांत सिंह के सुसाइड करने को लेकर रिया ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उन्होंने ऐसा क्यों किया. लेकिन वे जानी हैं कि वे किन चीजों से गुजरे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.