Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

‘अद्भुत प्रदर्शन ने हमारा ह्रदय गर्व से भर दिया’, एशियाई खेलों में सौ पदक जीतने पर गदगद हुए पीएम मोदी

21

एशियन गेम्स 2023 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार 100 मेडल जीत लिए हैं। भारत को 25 गोल्ड, 35 सिल्वर और 40 ब्रॉन्ज मेडल हासिल हुए हैं। एशियाई खेलों में भारत के सौ पदक पूरे होने पर पीएम मोदी ने सभी एथलीट्स को इस एतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि वह भारतीय दल का 10 अक्टूबर को स्वागत करेंगे।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘‘हर अद्भुत प्रदर्शन ने इतिहास रचा और हमारा ह्रदय गर्व से भर दिया। मैं दस अक्टूबर को हमारे एशियाई खेलों के दल का स्वागत करूंगा और खिलाड़ियों से बात करूंगा।” उन्होंने कहा कि भारत के लोग रोमांचित हैं कि हमने 100 पदकों की उपलब्धि हासिल की। उन्होंने कहा, ‘‘एशियाई खेलों में भारत के लिये महत्वपूर्ण उपलब्धि। मैं हमारे शानदार खिलाड़ियों को बधाई देता हूं जिनके प्रयासों से भारत ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।”

बताते चलें कि भारत को कबड्डी में गोल्ड मेडल मिला है। महिला कबड्डी टीम ने भारत के लिए 100वां गोल्ड मेडल जीता है, जिसके साथ भारत ने एशियन गेम्स में 100 पदक जीत लिए हैं। इससे पहले भारत ने एशियन गेम्स में कभी भी 100 पदक नहीं जीते हैं। भारत के पदकों का शतक कराने में तीरंदाजी और एथलेटिक्स में मिले पदकों का योगदान सबसे ज्यादा रहा। अभी देश की झोली में कई और पदक आने बाकी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.