Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब उनके करीबियों पर ED का शिकंजा, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी, यहां देखें करीबियों की लिस्ट

41

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब उनके करीबियों पर ईडी की नजर है। दिल्ली शराब नीति घोटाले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के तीन करीबियों सर्वेश मिश्रा, विवेक त्यागी और कंवरबीर सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने समन भेजा दिया है। शराब घोटाले में संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद से ही ईडी ने उनके करीबियों पर नजर रखना शुरू कर दिया था।

जांच एजेंसी को इस बात की उम्मीद है कि इस घोटाले से संबधित कुछ अहम और बड़े सुराग उसे सहयोगियों के जरिए मिल सकते हैं। संजय सिंह 10 अक्टूबर तक ईडी की पांच दिनों की हिरासत में हैं। बता दें कि ईडी ने कुछ समय पहले ही सर्वेश मिश्रा और विवेक त्यागी के यहां पर छापेमारी की कार्रवाई की थी। जब ईडी ने अदालत से दिल्ली शराब नीति घोटाले में संजय सिंह की कस्टडी की मांग की, तो उस समय सर्वेश मिश्रा के नाम का भी जिक्र किया था। आप नेता संजय सिंह को ईडी ने बुधवार (4 अक्टूबर) को गिरफ्तार किया था । उन्हें गुरुवार को अदालत में पेश किया गया, जहां ईडी ने उनकी कस्टडी की मांग की। अदालत ने संजय सिंह को पांच दिनों की ईडी की हिरासत में भेजा है। उन्हें 10 अक्टूबर के बाद फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.