Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

आखिर मंच पर शिवराज का नाम क्यों नहीं लेते PM मोदी? MP में आकर प्रियंका ने छेड़ दिया नया शिगूफा

50

धार: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने आज धार जिले में मोहनखेड़ा में आमसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहें। इस दौरान उन्होंने महाकाल लोक, व्यापंम घोटाले का मुद्दा उठाया। वहीं महंगाई को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर निशाने पर लेते हुए कहा कि पीएम मोदी मध्य प्रदेश तो आते हैं लेकिन उनको सीएम शिवराज का नाम लेने में शर्म आती है।

प्रियंका गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी का यहां से पुराना रिश्ता रहा है। मैं सुबह उठकर देखती हूं कि मोदी जी क्या भाषण दे रहे हैं। हम जो जो कहते है, वो भी वहीं कहते हैं। नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हमने रोजगार दिलाए हैं। हम कहते हैं कि हमने दिलाएं। ऐसे में जनता को कैसे पता चलेगा कि सच कौन बोल रहा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि पिछले 18 सालों में 17 हजार युवाओं ने खुदकुशी की है। मेरी बातों में भी मत पड़िए। सच्चाई और अपने अनुभव में पड़िए। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश में 18 सालों में 250 से अधिक घोटाले हुए हैं। यहां की सरकार पंचायत के अधिकारों को कम कर रही है। सिर्फ ये लोग भ्रष्टाचार करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां की परिस्थिति यह है कि आपका खाए जा रहे हैं और आपका काम भी नहीं हो रहा है। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने सवाल किया कि मध्य प्रदेश में क्यों नहीं ईडी पहुंच रही हैं। जबकि भगवान के साथ भी भ्रष्टाचार हो रहा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि आप जाग जाओ। आपको बचाने कोई आंधी नहीं आ रही है। देश की आंधी इस देश का नौजवान है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र और मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इनका अहंकार बहुत बढ़ गया है। बहुत लूट रही है। अपने दोस्तों को देश की संपत्ति बेच रहे हैं। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन नहीं मिल रही तो बड़े-बड़े उद्योगपतियों का कर्ज कैसे माफ हो रहा है। ये सवाल आप नहीं पूछेंगे तो आप बर्बाद होंगे। आपके आने वाले दिन खराब होंगे। उन्होंने कहा कि नेता भगवान नहीं होता है। ये लोग कहते हैं कि राशन हम फ्री में दे रहे हैं। हमारी सरकार में आपको 485 रुपए में गैस सिलेंडर और राशन मिल जाता था। आज आपको राशन तो फ्री में मिल रहे हैं लेकिन सिलेंडर 1125 में मिल रहा है।

पीएम मोदी को शिवराज सिंह का नाम लेने में शर्म आती है- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने चुनावी राज्य में पीएम मोदी के दौरे को लेकर कहा कि चुनाव आया तो हर दो दिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। रोज उद्घाटन कर रहे हैं। क्या 18 साल में आज उन्हें याद आया है। बारिश और बाढ़ आई तो मुआवजा देने के लिए कोई सर्वे किया क्या। प्रियंका गांधी ने कहा कि आजकल मोदी जी यहां आते हैं, लेकिन शिवराज सिंह चौहान का नाम लेने में उन्हें शर्म आती है। शिवराज सिंह चौहान अब सीएम नहीं बनने वाले हैं। अपने भाषण में वह जितनी बार कांग्रेस का नाम लेते हैं, उतनी बार विकास का नाम ले लें। इस दौरान प्रियंका गांधी को कांग्रेस नेताओं ने आदिवासी पोशाक भेंट किए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.