Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को... Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू,... Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ...

तुला राशि में मंगल के प्रवेश से दिखेगा असर, इन 3 राशि वालों की जल्द होगी शादी

40

इंदौर। भारतीय ज्योतिष में यह मान्यता है कि मंगल और सूर्य शरीर में अग्नि तत्व को प्रभावित करते हैं। मंगल ग्रह किसी भी जातक की जीवन शक्ति, इच्छा शक्ति, सहनशक्ति, को प्रभावित करते हैं। ऐसे में मंगल ग्रह जब भी राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका असर सभी राशि के जातकों पर होता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, मंगल देव 3 अक्टूबर 2023 की शाम 5.12 मिनट बजे तुला राशि में गोचर कर चुके हैं। पंडित प्रभु दयाल दीक्षित के मुताबिक मंगल ग्रह के तुला राशि में प्रवेश करने से इन तीन राशि के जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। पंडित प्रभु दयाल दीक्षित के मुताबिक, मंगल देव तुला राशि में 16 नवंबर तक रहेंगे। 43 दिनों की इस अवधि में इन 3 राशि के जातकों को सच्चा प्यार मिलेगा।

मेष राशि

मंगल देव का तुला राशि में प्रवेश मेष राशि वालों के लिए भी शुभ होगा। मंगल देव जीवनसाथी भाव में विराजमान होंगे। ऐसे में जल्द ही प्रेम विवाह के योग बन सकते हैं। इस भाव में पहले से शुक्र देव विराजमान हैं, ऐसे में प्रेम विवाह के योग प्रबल हो सकते हैं। इसके अलावा आप अपने पार्टनर को प्रपोज भी कर सकते हैं।

धनु राशि

मंगल राशि परिवर्तन के दौरान धनु राशि के मनोकामना पूर्ति होगी। शादी में आ रही सभी रुकावट दूर होगी। ज्योतिष के मुताबिक, धनु राशि वालों को मंगल की उपस्थिति का भरपूर लाभ होगा। जल्द ही सच्चे प्यार की प्राप्ति होगी। प्रेम विवाह के लिए परिवार की ओर से भी कोई बाधा नहीं आएगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को भी इस दौरान प्रेम के मामले में सफलता मिल सकती है। ज्योतिष के मुताबिक, मंगल देव जब प्रेम और आनंद भाव में विराजमान रहते हैं, तो जातक को सच्चा प्यार मिलता है। मिथुन राशि वालों के जीवन में किसी नए शख्स का प्रवेश हो सकता है। आपका रिश्ता नए आयाम तक पहुंच सकता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.