Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

प्रियंका वाड्रा ने मोहनखेड़ा तीर्थस्थल पर किया पूजन, अब धार के राजगढ़ में जनसभा को करेंगी संबोधित

40

राजगढ़। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा धार जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थ श्री मोहनखेड़ा तीर्थ पहुंची और पूजन किया। इसके बाद वे राजगढ़ में कांग्रेस की ओर से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी।

प्रियंका के साथ मप्र कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कई अन्य दिग्गज नेता मौजूद हैं। प्रियंका गांधी राजगढ़ में जननायक टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगी। जनसभा के लिए विशाल वाटर प्रूफ डोम बनाया गया है।

Live : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी धार जिले के मोहनखेड़ा स्थित तीर्थस्थल में पूजन कर रहे हैं। https://t.co/q5yWXBshaY

— MP Congress (@INCMP) October 5, 2023

कांग्रेस का मोहनखेड़ा से चुनावी शंखनाद आज

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को धर्मधरा राजगढ़ में मप्र के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का शंखनाद करेंगी। श्री मोहनखेड़ा तीर्थ में दादा गुरुदेव के दर्शन-वंदन करने के बाद उनका काफिला राजगढ़ की ओर निकलेगा। राजगढ़ में मंडी गेट के ठीक सामने स्थापित की गई जननायक टंट्या मामा की प्रतिमा अनावरण प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी। यह कार्यक्रम नगर परिषद राजगढ़ द्वारा आयोजित किया गया है।

इस दौरान कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ के अतिरिक्त 22 विधानसभा के कांग्रेस विधायक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीपसिंह सुरजेवाला ने मोहनखेड़ा स्थित हेलीपेड व राजगढ़ में टंट्या मामा प्रतिमा अनावरण स्थल और सभा स्थल का अवलोकन किया। यातायात सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।

राजगढ़ के सोसायटी ग्राउंड पर होगी जनसभा

सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा की सभा राजगढ़ के सोसायटी ग्रांउड पर होगी। इसके लिए वाटर प्रूफ डोम बनाया गया है। उम्मीद की जा रही है कि धार जिले सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग सभा में पहुंचेंगे। इसके लिए अलग-अलग जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। सभा के दौरान मंच पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुरजेवाला, कमल नाथ, दिग्विजय सिंह, सहप्रभारी कुलदीप इंदौरा, राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल, पूर्व मंत्री और विधायक उपस्थित रहेंगे।

तैयारियां हुईं पूर्ण, प्रशासन भी अलर्ट

कांग्रेस पदाधिकारियों के मुताबिक आम सभा को लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है। बताया जा रहा है कि आयोजन के लिए आसपास के जिलों से भी पुलिस बल बुलवाया गया है, ताकि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाकचौबंद रखी जा सके।

छह से अधिक जगह रहेगी पार्किंग व्यवस्था

जगह-जगह से आने वाले वाहनों को खड़ा करने और शहर का यातायात प्रभावित नहीं हो, इसके लिए जिम्मेदारों ने व्यवस्था कर रखी है। राजगढ़ में छह अलग-अलग जगह पार्किंग व्यवस्था की गई है। इसके तहत कुक्षी, झाबुआ, आलीराजपुर, पेटलावद, धार आदि जगह से आने वाले वाहनों को व्यवस्थित रूप से खड़ा करवाया जाएगा, ताकि आने-जाने में किसी भी तरह की परेशानी न हो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.