Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bilaspur High Court News Divorce: केवल आरोप लगाने से नहीं मिलेगा तलाक! छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का वैवाहिक... DSPMU 3rd Convocation Ranchi: डीएसपीएमयू का तीसरा दीक्षांत समारोह संपन्न; 142 मेधावियों को मिला गोल्... Jharkhand Palamu Crime & News: पतरिया खुर्द हादसे के 36 घंटे बाद पहुंची NDRF; 10 वर्षीय हेमंत की तला... Hemant Soren ED News Ranchi: बड़गांई जमीन घोटाले में सीएम हेमंत सोरेन की अर्जी! ED कोर्ट ने दी 30 सि... Koderma Railway News: कोडरमा स्टेशन पर बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन की बोगी में लगी भीषण आग; मची अफरा-तफरी... Ranchi Naxal News: 1 करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल को स्पीडी ट्रायल से सजा दिलाएगी पुलिस; 55 गंभीर... Jharkhand Health & Medical News: नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में झारखंड का बढ़ा मान; डॉ. भारती कश्यप ने... Bank Strike News 2026: लगातार 3 दिन की हड़ताल से पहले बड़ी राहत; 27 सितंबर रविवार को भी खुले रहेंगे ... Firozpur Road Accident CCTV: फिरोजपुर-मालवाल रोड पर दो मोटरसाइकिलों की भीषण भिड़ंत; पूरी घटना CCTV म... Punjab Politics Updates: बीजेपी नेता सुरजीत ज्याणी के बयान पर सियासत तेज; सुहानी डोडा बोलीं- 'महिलाओ...

रणबीर कपूर को ED ने भेजा समन, महादेव-बेटिंग एप केस में नाम आया सामने

31

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को ED ने समन भेजा है। रणबीर को ED ने 6 अक्टूबर को बुलाया है। उनका नाम महादेव बेटिंग एप केस में सामने आ रहा है। महादेव बेटिंग एप में उनका नाम सामने आने के बाद अब उनकी मुश्किले बढ़ने वाली हैं।

Actor Ranbir Kapoor summoned by Enforcement Directorate on 6th October, in connection with Mahadev betting app case

(file photo) pic.twitter.com/K8DZhME5RK

— ANI (@ANI) October 4, 2023

रणबीर कपूर की बड़ी मुसीबतें

रणबीर कपूर को आखिरी बार 2022 में रिलीज हुई ब्रह्मात्र मूवी में देखा गया था। रणबीर की ब्रह्मात्र मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। वह अभी अपनी नई मूवी एनिमल के लिए चर्चाओं में हैं। रणबीर कपूर स्टारर एनीमल 1 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी। रणबीर कपूर फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। रणबीर कपूर हर सिनेमा प्रेमी के चहेते हैं। महादेव बेटिंग एप में रणबीर कपूर का नाम आने के बाद सनसनी मच गई। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ईडी ने रणबीर को कपूर को समन भेजा है। ईडी ने 6 अक्टूबर को रणबीर कपूर को पूछताछ के लिए बुलाया है।

ईडी की रडार पर हैं ये सेलेब्स

महादेव बेटिंग एप में बॉलीवुड से रणबीर अकेले नहीं हैं, जिनका नाम सामने आया है। ईडी के रडार पर बॉलीवुड के 15-20 सेलेब्स हैं। अली असगर, विशाल ददलानी, टाइगर श्रॉफ, नेहा कक्कड़, भारती सिंह, एली अवराम, सनी लियोनी, भाग्यश्री, पुल्कित सम्राट, कीर्ति खरबंदा, नुसरत भरूचा और कृष्णा अभिषेक जैसे जाने माने चेहरे ईडी के रडार पर हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.