Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुरादाबाद क्राइम: रिश्ते तार-तार! तांत्रिक प्रेमी से मां ने कराया बेटियों का रेप, पुलिस के उड़े होश Kasganj News: कासगंज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, क्या कर्ज बना वजह? Weather Forecast: दिल्ली में गर्मी की दस्तक, 32 डिग्री पहुंचेगा तापमान, जानिए यूपी-बिहार में कैसा रह... Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित...

दिल्ली पुलिस ने पकड़े ISIS के तीन आतंकवादी, पेशे से सभी हैं इंजीनियर, मौके से विस्फोटक सामग्री की बरामद

59

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Delhi Police Special Cell) ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए इस्लामिक स्टेट (ISIS) के तीन आतंकवादियों को पकड़ा है। आतंकियों का नाम मोहम्मद शाहनवाज सफीउज्जमा आलम उर्फ ​​अब्दुल्ला, मुहम्मद रिजवान अशरफ और अरशद वारशी है। वह दिल्ली का ही रहने वाला है और पेशे से इंजीनियर है। शाहनवाज पर 3 लाख रुपए का इनाम था।

आतंकवादियों के पास से मिली विस्फोटक सामग्री

एनआईए के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों के पकड़ने जाने पर दिल्ली पुलिस के स्पेशन कमिशनर एचजीएस धालीवाल ने कहा कि मुहम्मद शहनवाज, मुहम्मद रिजवान अशरफ और अरशद वारशी को अरेस्ट किया है। तीनों आतंकवादी इंजीनियर हैं। उन्होंने पश्चिमी भारत और दक्षिणी भारत में कई स्थानों पर रेकी की थी। उनके पास सामग्री खरीदने से लेकर विस्फोटकों के लिए कंटेनर और पाइप थे। उन्हें आईएसआईएस तत्वों ने समर्थन और प्रचारित किया था।

#WATCH | On arresting NIA’s most wanted terrorist & two others, Special Commissioner of Police Delhi, HGS Dhaliwal says, “Mohammad Shahnawaz, Mohammad Rizwan Ashraf & Arshad Warsi were arrested…All of them are engineers…They conducted a recce at various places in Western… pic.twitter.com/zQnOoxWoZn

— ANI (@ANI) October 2, 2023

पुणे केस में था वांटेड

अधिकारियों के अनुसार, शाहनवाज पुणे आईएसआईएस केस में वांटेड था। दिल्ली में स्लीपर सेल की भर्ती कर रहा था। सूचना मिली थी कि मोहम्मद शाहनवाज सफीउज्जमा आलम उर्फ ​​अब्दुल्ला, रिजवान अब्दुल हाजी अली और अब्दुल्ला फैयाज शेख दिल्ली में हैं। इसके बाद अलर्ट जारी किया गया था। ये तीनों ‘पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल मामले’ शामिल थे।

तीनों की तलाश में पहले भी छापे मारे गए थे, लेकिन कामयाबी नहीं मिली थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.