Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भारत अग्नि परीक्षा से गुजर चुका है, अब कोई रोकने वाला नहीं – राज्यसभा सदस्य सिन्हा

59

इंदौर । समन्वय से ही भारत चलता है। जो लोग भारत की परीक्षा ले रहे हैं, उन्हें हम बताना चाहते हैं कि भारत अब अग्नि परीक्षा से गुजर चुका है। भारत को रोकने वाला कोई नहीं है। सभ्यता का नया इतिहास रचने के लिए 140 करोड़ जनता तैयार है। जो इसके साथ चलेंगे, वे हमारे साथ चलेंगे। यह सभ्यता की विजय यात्रा भूगोल क्षेत्र बढ़ाने के लिए नहीं है, हमारी यह विजय यात्रा नवउदारवाद के साथ लोकमानव पैदा करने के लिए है।

ये बातें राज्यसभा सदस्य राकेश सिन्हा ने कही। वे संस्कृति संवर्धन न्यास द्वारा आयोजित व्याख्यान में शामिल होने आए थे। सिन्हा ने कहा कि इस देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने वाला ही सच्चा भारतीय है। ज्ञान परंपरा को पुनः जीवित करना ही हमारा लक्ष्य है। भारत अपनी नैतिकता और सभ्यता से सनातन पर हमला करने वालों से मुकाबला करेगा।

मानवता का आधिपत्य बना रहना चाहिए

सिन्हा ने कहा, ज्ञान और विज्ञान के ऊपर मानवता का आधिपत्य बना रहना चाहिए। भावना और विवेक के साम्राज्य को बनाए रखना ही भारत की ज्ञान परंपरा का लक्ष्य है। यह देश तो प्रयोगधर्मी लोगों का, आलोचनात्मक चिंतन करने वालों का और बहुआत्मीयता रखने वालों का देश है। हिंदू चेतना उदारता की रक्षा करने के लिए एक जागृति का भाव है।

हम दूसरों को बोध करवा रहे

हम किसी पर आक्रमण नहीं कर रहे, हम दूसरों को बोध करा रहे हैं कि तुम भारतीयता के निकट आ जाओ और भारतीय बन जाओ, समस्या का समाधान हो जाएगा। कार्यक्रम में विशाल राय, नवीन गोधा, प्रीति ठाकुर, वीरेंद्र गोयल, राजेश माली आदि मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.