Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

‘भारत उभरती आर्थिक शक्ति, कनाडा चाहता है अच्छे संबंध‘, जस्टिन ट्रूडो के बदलने लगे सुर

36

टोरंटो। खालिस्तान समर्थक आतंकवादी हरदीप सिंंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) की हत्या को लेकर भारत पर गंभीर आरोप लगाने वाले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के सुर बदलने लगे हैं। अब जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) ने भारत को उभरती आर्थिक शक्ति करार देते हुए कहा है कि कनाडा अच्छे संबंध चाहता है।

ट्रूडो ने मॉन्ट्रियल में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “भारत एक बढ़ती आर्थिक शक्ति और महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक खिलाड़ी है। जैसा कि हमने पिछले साल अपनी इंडो-पैसिफिक रणनीति में साफ किया था, हम भारत के साथ घनिष्ठ संबंध बनाने को लेकर बहुत गंभीर हैं।”

उन्होंने कहा, ‘कानून के मुताबिक चलने वाले देश के रूप में हम इस बात पर भी जोर देते हैं कि भारत को कनाडा के साथ काम करने चाहिए, ताकि हरदीप सिंंह निज्जर मुद्दे पर सच सामने आ सके।’

कनाडाई मीडिया नेशनल पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रूडो ने यह भी कहा कि अमेरिका ने आश्वासन दिया था कि विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक के दौरान निज्जर की हत्या में भारत की भूमिका के बारे में सार्वजनिक रूप से लगाए गए आरोपों को उठाएंगे।

निज्जर हत्याकांड पर फिर क्या बोले जस्टिन ट्रूडो

निज्जर की हत्या के बारे में कनाडा के आरोपों का जिक्र करते हुए उन्होंने आगे कहा, ‘यह एक ऐसी घटना है, जिसे सभी लोकतांत्रिक देशों, कानून के शासन का सम्मान करने वाले सभी देशों को गंभीरता से लेने की जरूरत है।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.