Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...

Raigarh News: भरोसे का सम्मेलन चार को कोड़ातराई में

627
रायगढ़। रायगढ़ के कोड़ातराई में चार अक्टूबर को ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा व सांसद मल्लिकार्जुन खडग़े व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे तथा आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही शासन के मंत्री तथा अन्य अतिथि भी कार्यक्रम में समिल्लित होंगे। सम्मेलन में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सामग्री व प्रोत्साहन राशि का वितरण किया जाएगा। विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी। कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा आनी शेष है।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने मंच तथा बैठक व्यवस्था, हेलीपैड, पार्किंग, ट्रैफिक व रूट प्लान, लॉ एण्ड आर्डर को लेकर विस्तार से चर्चा की तथा इस संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव, डीएफओ धरमजयगढ़ अभिषेक जोगावत, अपर कलेक्टर राजीव पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम सुनील चंद्रवंशी, सहायक कलेक्टर युवराज मरमट, जिला परिवहन अधिकारी दुष्यंत रायस्त सहित सभी एसडीएम, सीईओ जनपद व अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

भूपेश सरकार ने जो वादा किया उसे पूरा किया: चंद्राकर

पूरे प्रदेश में चल रहे हितग्राही कार्ड अभियान के तहत प्रदेश राजीव युवा मितान क्लब के कोर कमेटी के सदस्य क्षितिज चंद्राकर का औचक निरक्षण रामपुर विधानसभा मे किया गया। जहां ग्राम बेला में राजीव युवा मितान क्लब के जिला समन्यवयक श्याम नारायण सोनी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर कोर कमेटी के सदस्य क्षितिज चंद्राकर ने हितग्राही कार्ड अभियान का जयाजा लिया और स्वम गांव के कई घरों मे जाकर शासन की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होने ने कहा की भूपेश सरकार आपके हर आवश्यकता को ध्यान मे रखकर योजना बना रही हैं, इसलिए हितग्राही कार्ड मे उल्लेख हर योजना को पढ़कर उसका लाभ लेना हैं और अपना पंजीयन कराये ताकि इसकी जानकारी आपको मिलती रहे।

जिला समन्यवक श्याम नारायण सोनी राजीव युवा मितान क्लब के गठन पर प्रकाश डाला और क्लब के उपस्थित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को निर्देशित कर अभियान में तेजी लाने पर बल दिया। उन्होंने ने कहा कि भूपेश सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं जो उन्होने जनता से कहा उसे पूरा किया है। इस अवसर पर रामपुर विधानसभा समन्वयक बलराम साहू, कोरबा विधानसभा समन्वयक अभय तिवारी, पंकज सोनी, एनएसयूआइ जिला अध्यक्ष दीपक वर्मा, आबिद अख्तर, शहज़ाद खान, जितेेंद्र साहू, दिवाकर राजपूत, रमेश दास महंत, विनोद तिवारी, सूर्या स्वर्णकार, आशुतोष वर्मा, सहित क्लब के सदस्यगण काफ़ी संख्या में उपस्थित थे l

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.