Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mani Shankar Aiyar Statement: 'पिनराई विजयन फिर बनेंगे CM', मणिशंकर अय्यर के बयान से केरल में सियासी... Website Cookies Alert: 'Accept Cookies' पर क्लिक करना प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा Katihar Fire News: कटिहार अग्निकांड में जलकर राख हुईं 500 दुकानें, राख के ढेर पर रोते दिखे दुकानदार Phalguna Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या की रात भूलकर भी न करें ये गलतियां, झेलना पड़ सकता है भारी न... IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या का कुलदीप यादव पर फूटा गुस्सा, जानें मैदान पर क्या हुआ IND vs PAK: शाहिद अफरीदी का फूटा गुस्सा, बाबर आजम और दामाद शाहीन को टीम से बाहर करने की मांग Ujjain Mahakal Temple: आज दोपहर को होगी भस्म आरती, साल में सिर्फ एक दिन होता है ऐसा, जानें वजह Delhi Weather Update: दिल्ली में बारिश के आसार, राजस्थान में गर्मी; जानें यूपी-बिहार के मौसम का हाल Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्...

दिग्विजय सिंह ने सीएम को नर्मदा में बाढ़ का ठहराया जिम्मेदार, बोले- ओंकारेश्वर से जाने के बाद छुड़वाया पानी

35

खंडवा। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुरुवार दोपहर को ओंकारेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने ज्योतिर्लिंग दर्शन के बाद नर्मदा में बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों से मुलाकात की। पीड़ितों से मिले और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही नुकसान की भरपाई की जाएगी।

बाढ़ के लिए सीएम को ठहराया जिम्मेदार

पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने ओंकारेश्वर और निचले हिस्सों में बाढ़ से हुई तबाही के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने अपने कार्यक्रम के लिए इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर बांध का पानी रुकवा कर रखा था। उनके ओंकारेश्वर से जाने के बाद अचानक पानी छुड़वा दिया। ये प्राकृतिक नहीं बल्कि अप्राकृतिक बाढ़ थी।

मुआवजा दिलाने की मांग

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि तबाही की जांच सेवानिवृत्त जज से कराई जाए। जिम्मेदार और दोषी अधिकारियों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाए। क्षतिग्रस्त मकानों का सभी प्रभावितों को शत-प्रतिशत मुआवजा मिले। दिग्विजय सिंह के साथ पूर्व कृषि मंत्री और कसरावद विधायक सचिन यादव, पूर्व विधायक राजनारायण सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय ओझा सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.