Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

उज्जैन दुष्कर्म मामले में एक आरोपित ने की भागने की कोशिश, गिरकर पैर में लगी चोट, 2 पुलिसकर्मी भी घायल

34

उज्जैन। उज्जैन दुष्कर्म मामले में पुलिस कस्टडी से एक आरोपित ने भागने का प्रयास किया। आरोपित भारत सोनी निवासी नानाखेड़ा भागने के दौरान गिर गया, जिससे उसके पैर में चोट लग गई। आरोपित भारत को पकड़ने की कोशिश में दो पुलिसकर्मी भी गिरकर घायल हो गये।

पुलिस आरोपित भारत को घटनास्थल जीवन खेड़ी लेकर गई थी। भारत ने नक्शा मौका बनाने के दौरान पुलिस को धक्का देकर भाग निकला। इस दौरान वह गिर गया, जिससे उसके हाथों पर में चोट लगी है। आरोपी को पकड़ने लिए भागे साइबर सेल प्रभारी प्रतीक यादव और प्रधान आरक्षक सुनील को भी चोट लगी है।

#WATCH उज्जैन नाबालिग दुष्कर्म मामले पर उज्जैन SP सचिन शर्मा ने बताया, “महाकाल थाने के टीआई अजय वर्मा ने यह फैसला लिया है कि वे बच्ची को गोद लेंगे और बच्ची के लिखाई-पढ़ाई का जितना भी खर्चा होगा वे उसको वहन करेंगे।” pic.twitter.com/3dAPpjCOQr

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 28, 2023

पुलिस प्रेसवार्ता में करेगी खुलासा

बीते दिनों उज्जैन में हैवानियत की शिकार हुई बच्ची को लेकर पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है। पुलिस प्रेसवार्ता में इस घटना के में तथ्यों का खुलासा कर सकती है। बीते दिनों हुई इस घटना और बाहर आई तस्वीरों ने सब को झकझोर कर रख दिया था। जब हैवानियत की शिकार हुई बच्ची मदद के लिए घंटो सड़कों पर भटकती रही और अंततः बेहोश अवस्था में पाई गई थी।

झुग्गी बस्ती में रहता आरोपित

आरोपी को पुलिस ने आज सुबह ही गिरफ्तार किया था। आरोपी का नाम भरत सोनी है। जो उज्जैन की ही झुग्गी बस्ती का रहने वाला है और ऑटो चलाने का काम करता है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बच्ची के साथ जीवनखेड़ी में दुष्कर्म किया।

सतना की रहने वाली है पीड़िता

सामने आई जानकारी के अनुसार बच्ची सतना जिले की रहने वाली है। जैतवारा थाने में 25 सितंबर को उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई है। 12 वर्षीय मासूम के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में कुल पांच आटो चालकों को हिरासत में लेकर पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। बच्ची इन पांचों आटो चालकों के संपर्क में आई थी। सीसीटीवी फुटेज से इसकी पुष्टि हुई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.