Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ... Mumbai Kalachowki Accident: मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान बड़ा हादसा; पेयजल स्टॉल में करंट लगने से 8 ... Vrindavan News Today: रमणरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू; आश्रम की रेलिंग टूटने से घायल ... Mumbai BMW Flyover Accident: मरीन ड्राइव कोस्टल रोड पर तड़के 5 बजे भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी ... Delhi Ridge Area Protection: अरावली श्रृंखला के सबसे हरे-भरे क्षेत्र को कानूनी संरक्षण, जानिए दिल्ली...

डिग्गी तोड़कर रुपये चुराने वाली गैंग, अब 1.81 लाख रुपये चोरी

47

ग्वालियर। शहर में गाड़ियों की डिग्गी तोड़कर रुपये चुराने वाली गैंग सक्रिय हो गई है। इस तरह की दो घटनाएं हो चुकी हैं। पहले शिंदे की छावनी में ऐसी घटना हुई थी। अब एक कारोबारी के स्कूटर की डिग्गी तोड़कर 1.81 लाख रुपये चोर ले गए। दोनों ही घटनाओं में जो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, इसमें नजर आ रहे चोरों की शक्ल मिल रही है। इससे पुलिस को आशंका है कि दोनों घटनाओं को अंजाम देने वाली गैंग एक ही है। अब इनकी तलाश सीसीटीवी कैमरों के जरिये की जा रही है।

बहोड़ापुर स्थित आनंद नगर में रहने वाले पवन गुप्ता कारोबारी हैं। वह तीन दिन पहले शिंदे की छावनी गए थे। उनके स्कूटर की डिग्गी में 19 हजार 250 रुपये थे। यह चोरी हो गए। उन्होंने एफआइआर दर्ज करवाई। बीते रोज मैनावाली गली में से अनिल बरियानी निवासी साकेत नगर की एक्टिवा की डिग्गी तोड़कर चोर 1.81 लाख रुपये चोरी कर ले गए।

पति से झगड़े के बाद महिला की गिरकर माैत

माधोगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुंशियों का मोहल्ला इलाके में रहने वाले राजेश माहौर का उसकी पत्नी हेमा से झगड़ा हो गया। सिम को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद राजेश ने गुस्से में अपना हाथ खिड़की पर मार दिया। इससे उसके हाथ में खून निकलने लगा। महिला यह देखकर गिर पड़ी। उसकी अस्पताल में मौत हो गई। अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई।

आबकारी ने 18 लाख की मदिरा नष्ट की

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह द्वारा गठित मदिरा नष्टिकरण समिति और आबकारी वृत्त प्रभारी उपनिरीक्षकों की उपस्थिति में आबकारी प्रशिक्षण ग्राउंड श्री तलवार वाले हनुमान मंदिर परिसर जलालपुर में मदिरा नष्ट की गई। कुल 18 लाख रुपय मूल्य की देशी, विदेशी और हाथ भट्टी मदिरा सहित गुड लाहन के सैंपल भी नष्ट किए गए। कार्यालय सहायक आबकारी आयुक्त ग्वालियर, सहायक जिला आबकारी कार्यालय डबरा, भितरवार से सभी 856 अज्ञात प्रकरणों में जब्तशुदा माल जलालपुर पहुंचाया गया। उपायुक्त आबकारी संभाग ग्वालियर नरेश कुमार चौबे, संयुक्त कलेक्टर संजीव जैन, सहायक आबकारी आयुक्त संदीप शर्मा एवम नियंत्रण कक्ष प्रभारी मनीष द्विवेदी, उपनिरीक्षक, अमीन खान, निधि गुप्ता, विवेक पटसारिया, सपना यादव, रविशंकर यादव तथा आबकारी स्टाफ की मौजूदगी में नष्ट कर वीडियोग्राफी हुई व पंचनामे बनाए गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.