Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

साइंस कालेज मैदान को एसपीजी ने लिया अपने कब्जे में, पीएम मोदी का बिलासपुर प्रवास

43

बिलासपुर। एसपीजी ने साइंस कालेज मैदान को अपने कब्जे में ले लिया है। 30 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर आ रहे हैं। परिवर्तन यात्रा के समापन अवसर पर वे आमसभा को संबोधित करेंगे। पीएमओ से पीएम के प्रवास की पुष्टि के बाद सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसपीजी ने साइंस कालेज मैदान को अपने घेरे में ले लिया है।

बुधवार को एसपीजी के आला अफसर बिलासपुर पहुंचे। कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के अलावा भाजपा के प्रमुख नेताओं से सभा स्थल को लेकर चर्चा की। साइंस कालेज मैदान में सभा स्थल की जानकारी देने के बाद एसपीजी ने प्रस्तावित स्थल को अपने कब्जे में ले लिया है। सुरक्षा मानकों के मापदंड के अनुरूप सभा स्थल में तैयारी प्रारंभ की जा रही है। बुधवार को एसपीजी के आला अफसरों ने उच्च स्तरीय मीटिंग ली। जिला व पुलिस विभाग के अफसरों के अलावा भाजपा के चुनिंदा नेता शामिल हुए। मंच में बैठने की व्यवस्था के अलावा कौन-कौन नेता बैठेंगे इसे लेकर भी एसपीजी के अफसरों ने चर्चा की।

हेलीपैड भी सभा स्थल के नजदीक

पीएम मोदी सेना के हेलिकाप्टर से सभा स्थल पहुंचेंगे। सभा स्थल के कुछ दूरी पर तीन हेलीपैड का निर्माण किया जाएगा। यहां एक साथ कुछ सेकंड की दूरी से हेलिकाफ्टर की लैंडिंग होगी। यहां से बुलेट प्रूफ कार के जरिए सभा स्थल पहुंचेंगे। चाक चौबंद व्यव्स्था के बीच पीएम सभा को संबोधित करेंगे और उसके बाद हेलिकाफ्टर से रवाना हो जाएंगे।

संभाग से जुटेगी भीड़

बिलासपुर संभाग के अंतर्गत 24 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों से भीड़ जुटाने की योजना भाजपाई रणनीतिकारों ने बनाई है। इस सिलसिले में शुक्रवार से मंडल व जिलेवार बैठकें प्रारंभ होंगी। इसमें पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.