Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दिनदहाड़े बदमाशों ने लाखों की चोरी की वारदात को दिया अंजाम, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीरें

41

आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में चोरों ने दिनदहाड़े एक सराफा दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोरी की वारदात में लाखो रुपए के सोने के आभूषण से भरा बॉक्स बदमाश चोरी कर ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। जानकारी के अनुसार नलखेड़ा के व्यस्ततम सराफा बाजार में 2 चोर चांदी के आभूषण खरीदने के बहाने से सराफा दुकान में पहुंचे थे।

दोनों चोरों ने बड़ी चतुराई से व्यापारी को बातों में उलझाकर हाथ की सफाई दिखाते हुए वारदात को अंजाम दे दिया और व्यापारी इससे पहले कुछ समझ पाता उससे पहले ही दोनों रफूचक्कर हो गए। चोरी की पूरी वारदात और दोनों चोर व्यापारी और उसके पड़ोस की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। नलखेड़ा नगर के व्यस्ततम बाजार में हुई इस वारदात से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी लगने पर नलखेड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.