Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ...

फैंस से लेकर सेलेब्स तक, परिणीति और राघव ने खास अंदाज में सभी को कहा थैंक्यू

87

बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी है। कपल की शादी की फोटोज-वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए हैं। परिणीति और राघव ने उदयपुर के लीला पैलेस में ग्रैंड वेडिंग की। फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी ने परिणीति और राघव को भर-भर के बधाइयां दी हैं। दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों के मौजूदगी में सात फेरे लिए। शादी के एक दिन बाद कपल उदयपुर से दिल्ली वापस आ चुका है। अब जल्द ही मुंबई में परिणीति और राघव ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं।

मुंबई में होगा कपल का रिसेप्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले खबर मिली थी कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दिल्ली और चंडीगढ़ में रिसेप्शन देने वाले हैं। लेकिन अब बताया जा रहा है कि कपल सिर्फ मुंबई में ही अपने बी टाउन फ्रेंड्स के लिए रिसेप्शन देने वाला है। इस शादी की हर एक चीज काफी ग्रैंड और खास हुई है। सोशल मीडिया पर शादी की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं। परिणीति की शादी की चुनरी से लेकर कलीरे तक कपल की मेमोरीज की झलक देखने को मिली है। अब शादी के बाद परिणीति और राघव ने फैंस, सेलेब्स सभी का धन्यवाद किया है।

परिणीति ने लिखी ये खास बातें

परिणीति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में परिणीति और राघव चड्ढा की शादी के कार्ड की झलक देखने को मिल रही है। परिणीति ने पोस्ट में लिखा है, “राघव और मैं कुछ समय निकालकर आपको तहे दिल से धन्यवाद कहना चाहते थे। हम प्यार और आपकी शुभकामनाओं के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं। हालांकि, हम हर एक मैसेज का जवाब नहीं दे पाए। (जितना आप सोच सकते हैं, लाइफ उससे भी बड़ा बवंडर है) आपको बता दें कि हम अपने दिल में खुशी के साथ सब कुछ पढ़ रहे हैं। जैसा कि हम साथ में इस खूबसूरत यात्रा पर निकल रहे हैं, ये हमारे लिए दुनिया पा लेने जैसा है कि आप सभी हमारे साथ खड़े हैं। आपका प्यार और आशीर्वाद हमारे लिए अमूल्य है, और इसके लिए हम आपका जितना धन्यवाद करें, उतना कम है। लव। परिणीति और राघव।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !