Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

आगजनी का शिकार हो सकते थे BJP प्रमुख जेपी नड्डा.. इस तरह निकाला गया सुरक्षित बाहर, जाने क्या है पूरी घटना..

34

पुणे: पूरे देश में गणेश उत्सव का पर्व जारी है। जगह जगह पर गणपति की आराधना जारी है। (Fire In Ganesh Pandal In Pune) इसी जश्न के बीच महाराष्ट्र के पुणे में एक बड़ी अनहोनी टल गई। जानकारी के मुताबिक़ पुणे शहर के बीच में स्थित लोकमान्य तिलक नगर के गणेश पंडाल में उस वक़्त अफरा तफरी मच गई जब पंडाल के ऊपरी हिस्से से धुंआ उठता हुआ नजर आया और फिर पंडाल आग से घिर गया।

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महाराष्ट्र भाजपा इकाई के प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले के साथ पूजा-अर्चना कर रहे थे। आग लगते ही उन्हें सही सलामत मौके से बाहर निकाला गया और इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। इस घटना से कोई हताहत नहीं हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि घटना के दौरान आसपास आतिशबाजी हो रही थी। संभवतः इसी वजह से पंडाल का ऊपर हिस्सा आग की चपेट में आ गया। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा।

एमपी गणेश पंडाल में भी आग

बता दे कि गणेश पंडाल में आगजनी की यह देश में पहली घटना नहीं है। इसी तरह का एक मामला एमपी के बड़वानी में भी सामने आया था। यहाँ भी एक गणेश पंडाल में भी आग लग गई थी। यह घटना तब हुई जब आरती का कार्यक्रम जारी था। बताया गया कि रुई और कपड़ो से की गई सजावट के चलते यह घटना घटित हुई। हालाँकि इस हादसे में भी कोई हताहत नहीं हुआ और आग पर काबू पा लिया गया लेकिन इससे पहले की आग बुझ पाती पूरा पंडाल जलाकर ख़ाक हो गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.