Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए CEO के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में, सर्च कमेटी सौंपेग... गॉल टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान: 3 साल बाद डिकवेला की वापसी, 5 स्पिनर्स के साथ भारत से भिड़ेगी... 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में ही कमाए ₹5 करोड़ से ज्यादा: क्या सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को पछाड... टेक्सास में बड़ा सैन्य हादसा: अमेरिकी सेना का अपाचे AH-64 अटैक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 2 जवानों क... रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का नया प्रस्ताव, लोन ब्याज दरें तय करने के लिए लागू होगा एकसमान सिस्टम सैमसंग गैलेक्सी A36 5G पर ₹9,000 की बड़ी छूट! फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल में मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफ... घर में बंद या टूटी घड़ी रखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र आंवला-पुदीना से लेकर एलोवेरा तक: सेहत के लिए वरदान हैं ये 4 आंवला ड्रिंक्स, जानें बनाने का सही तरीका एयर इंडिया फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में सनसनीखेज खुलासा, नशे में धुत पायलट हवा में 35 मिनट तक सोया झारखंड में 19 दिनों से सड़कों पर छात्र: देवेंद्र महतो बोले— 'आत्मा सत्याग्रह स्थल पर है', रघुवर दास ...

कचरे से कमाई देगा प्लास्टिक मुक्त आंदोलन

50

इंदौर। प्लास्टिक का कचरा पूरे देश की समस्या है, इस समस्या का निदान खोजते हुए देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर से अभियान शुरू हुआ, जिसने अब आंदोलन का रूप लें लिया है। स्वच्छता सर्वेक्षण मिशन के ईको ब्रिक कनेक्ट प्रोग्राम में इंवायरो न्यूट्रिलिटी के माध्यम से शुरू हुए इस प्रोग्राम से अब तक एक लाख से अधिक बच्चें जुड़ चुके हैं। इस आंदोलन में लाखों बच्चें कचरे से पैसा कमाएंगे।

इस महाअभियान के बारे में निदेशक पारुल जैन ने बताया कि अभियान से पूरे शहर से 200 से अधिक स्कूल जुड़ गए हैं। इसके अंतर्गत इन सभी विद्यालयों के लगभग एक लाख से अधिक बच्चे हिस्सा बनकर देश के सबसे साफ शहर इंदौर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के आंदोलन को बल दें रहे है।

उन्होंने आगे कहा कि अपने 20 से अधिक कोर सदस्यों को साथ लेकर इस अभियान की शुरुआत स्वतंत्रता दिवस से की गई थी। इस महाअभियान के अंतर्गत 150 से अधिक सोशल पार्टनर जुड चुके है। साथ ही संस्था द्वारा अपने इस अभियान को लगभग 100 से अधिक भारतीय दूतावास, देश के 200 से अधिक सामाजिक संस्थाओं व लगभग 500 से अधिक सामाजिक कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया गया है।

जो विद्यालय और विद्यार्थी इस अभियान से जुड़ना चाहते हैं, उनके लिए संस्था ने लिंक जारी की हुई है जिससे विद्यालय, विद्यार्थी और कोई भी संस्था सोशल पार्टनर के रूप में खुद को पंजीकृत कर इससे जुड़ सकता है। इस महा अभियान से जुड़े सभी विद्यालयों को सम्मानित किया जाएगा और उनके सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.