Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को मिला भारत का वीजा 27 सितंबर को आएगी

33

नई दिल्ली। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को आखिरकार भारत का वीजा दे दिया गया है, अब ये वनडे वर्ल्ड कप में शामिल होने के लिए पहुंचेगी। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम बाबर आजम की कप्तानी में इंटरनेशनल टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए भारत आ सकेगी। 27 सितंबर को टीम भारत पहुंच जाएगी, आईसीसी ने उन्हें वीजा मिलने की जानकारी दी है।

पीसीबी ने टीम की तैयारी प्रभावित होने की बात कही

आईसीसी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को भारत सरकार ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को वीजा के लिए मंजूरी दे दी है। इस मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आईसीसी को वीजा न मिलने की वजह से टीम की तैयारी प्रभावित होने की बात कही थी।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लिखा था पत्र

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी क्रिकेट टीम हैदराबाद में दो प्रैक्टिस मैच खेलेगी, इसके बाद वर्ल्ड कप में भी दो मैच खेलेगी। 29 सितंबर के दिन पाकिस्तानी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला प्रैक्टिस मैच खेलेगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के सीईओ ज्योफ एलार्डिस को पत्र लिखकर कहा है कि भारत में विश्व कप के लिए खिलाड़ियों, टीम अधिकारियों, प्रशंसकों को वीजा को लेकर पर उसकी चिंताओं पर 3 वर्ष से भी ज्यादा समय से ध्यान नहीं दिया गया।

पाकिस्तान की क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप के लिए

बाबर आजम पाकिस्तान टीम के कप्तान, शादाब खान को उप-कप्तान बनाया गया है, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ, सऊद शकील, उसामा मीर, शाहीन आफरीदी, सलमान आगा, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद नवाज, इमाम उल हक, इफ्तिखार अहमद, हसन अली और फखर जमां को टीम में शामिल किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.