Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

World Cup से पहले शुभमन गिल का बड़ा धमाका तूफानी शतक ठोक बना डाला ये रिकॉर्ड

33

इंदौर। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में शुभमन गिल ने शतक लगाया। गिल ने 92 बॉल में अपनी सेंचुरी पूरी की। उनके शतक में छह चौके और चार छक्के शामिल हैं। गिल 104 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका पहला शतक है। इससे पहले भारतीय ओपनर ने मोहाली में खेले गए वनडे में 74 रन बनाए थे।

35 पारियों में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन

शुभमन गिल ने अपना छठा शतक 35वें वनडे में लगाया। गिल ने एकदिवसीय में 1900 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। शुभमन वनडे में 35 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस सेंचुरी के साथ उन्होंने इस साल वनडे में 1200 रन के आंकड़े पर पहुंच गए हैं। इससे पहले शुभमन ने एशिया कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाया है। गिल के 6 वनडे शतकों में एक डबल सेंचुरी भी शामिल है। शिखर धवन ने 46 पारियों में 6 वनडे और विराट कोहली ने 61 पारियों में 6 वनडे शतक लगाए हैं।

तीनों फॉर्मेट में लगाया शतक

शुभमन गिल ऐसे बल्लेबाज हैं। जिन्होंने भारत के लिए तीनो फॉर्मेट में शतक लगाए हैं। उन्होंने अब तक अंतरराष्ट्रीय करियर में 18 टेस्ट, 35 वनडे और 11 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 32.2 की औसत से 966 रन बनाए हैं। जिसमें दो शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, वनडे में 1917 रन बनाए हैं। इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में गिल ने 11 पारियों में 304 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.