Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पीएम मोदी को ‘नीच’ कहते रहे दानिश अली, बिधूड़ी के बयान पर विवाद के बीच भाजपा सांसद का बड़ा दावा

44

नई दिल्ली : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता और लोकसभा सांसद दानिश अली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘नीच’ कहने के आरोपों को निराधर बताया है। भाजपा के सांसद रमेश बिधूड़ी के द्वारा संसद में गाली देने के मुद्दे के बीच बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया था कि दानिश अली पीएम मोदी को कई बार ‘नीच’ कहते आए हैं।

बीएसपी सांसद दानिश अली ने कहा कि, ‘बीजेपी की क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप को 48 घंटे बैठकर चर्चा करने के बाद कम से कम उचित आरोप लगाने चाहिए थे दानिश अली इतने गिरे हुए नहीं हैं कि प्रधानमंत्री के बारे में ऐसी टिप्पणी करेंगे…ये आरोप निराधार हैं।’

बीजेपी-आरएसएस में दी जाती है झूठ बोलने की ट्रेनिंग

दानिश अली ने आगे कहा कि, ‘मैं उन्हें गंभीरता से नहीं लेता क्योंकि बीजेपी-आरएसएस में यही ट्रेनिंग दी जाती है कि झूठ को 100 बार बोलो और उसे सच जैसा दिखाओ।”

दानिल अली ने कहा कि, ‘आज भाजपा के कुछ नेता एक नैरेटिव चलाने का प्रयास कर रहे हैं कि संसद में मैंने रमेश बिधूड़ी को भड़कया, जबकि सच्चाई यह है कि मैंने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को बचाने का काम किया और सभापति जी को मोदी जी से संबंधित घोर आपत्तिजनक शब्दों को सदन की कार्रवाई से हटाने की मांग की थी।’

आज भाजपा के कुछ नेता एक नैरेटिव चलाने का प्रयास कर रहे हैं कि संसद में मैंने श्री रमेश बिदूरी को भड़कया, जबकि सच्चाई यह है कि मैंने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को बचाने का काम किया और सभापति जी को मोदी जी से संबंधित घोर आपत्तिजनक शब्दों को सदन की कार्रवाई से हटाने की माँग की थी।

 बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की टिप्पणी पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का कहना है कि, ‘संसद में रमेश बिधूड़ी द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द स्वीकार्य नहीं हैं। जब यह सब हुआ तब मैं संसद में मौजूद था। बीएसपी सांसद दानिश अली पीएम मोदी को ‘नीच’ कहते रहे मैंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक पत्र लिखकर दानिश अली की टिप्पणी और उस दिन चर्चा के दौरान सौगात रॉय और अन्य के भाषणों सहित विभिन्न सदस्यों द्वारा की गई बातों की जांच के लिए एक जांच समिति गठित करने का अनुरोध किया है।’

निशिकांत दुबे ने आगे कहा कि, ‘हमें इसकी आवश्यकता है समझें कि दानिश अली जैसे लोग और कांग्रेस, डीएमके और टीएमसी के कुछ नेता आदतन अपराधी हैं और वे भाजपा सांसदों को उकसाने के लिए अपमानजनक टिप्पणियां करते हैं।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.