Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IMD Weather Forecast: यूपी-बिहार से लेकर पंजाब-हरियाणा तक बारिश और आंधी की चेतावनी, जानें अपने राज्य... चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी...

बांग्लादेश को 8 विकेट से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के फाइनल में एक और पदक पक्का

41

हांग्जो (चीन)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स (Asian Games 2023) के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टी-20 ओवर के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 8 विकेट से रौंद कर फाइनल में प्रवेश किया। इसके साथ ही एशियन गेम्स में भारत का एक और पदक पक्का हो गया है।

एशियन गेम्स महिला क्रिकेट के पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाजी की। मध्य प्रदेश के शहडोल की पूजा वस्त्रकार ने 4 ओवर में 17 देकर 4 विकेट लिए।

भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश की टीम 17.5 ओवर में महज 51 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम इंडिया ने 70 गेंद शेष रहते 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारतीय टीम फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। अब दूसरा सेमीफाइनल पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होगा। उम्मीद की जा रही है कि फाइनल में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हो सकता है।

दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज ही 11.30 बजे से खेला जाएगा। फाइनल सोमवार को सुबह 11.30 बजे से होगा। क्रिकेट फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच होगा।

दूसरा सेमीफाइनल में भी हांग्जो के पिंगफेंग कैंपस क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा। निदा डार पाकिस्तान की कप्तानी करेंगी, जबकि तेजतर्रार ऑलराउंडर चमारी अथापथु श्रीलंकाई टीम की कप्तानी करेंगी।

पाकिस्तान का आखिरी मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। मतलब पाकिस्तान को यहां ज्यादा मैच प्रैक्टिस नहीं मिली है। वहीं, श्रीलंका ने बारिश बाधित अपना पिछला मैच आठ विकेट से जीत लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.