Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

लाल रंग के आउटफिट में वेडिंग के लिए निकली परिणीति, देखिए बाॅलीवुड एक्ट्रेस के शादी से ठीक पहले के लुक

36

इस समय परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी टाॅक ऑफ द टाउन बनी हुई है। कपल उदयपुर पहुंच चुका है, जहां दोनों सात फेरे लेने वाले हैं। 20 सितंबर से परिणीति और राघव के प्री वेडिंग फंक्शन्स दिल्ली में चल रहे थे। वहीं, अब बाकी की रस्में उदयपुर में शुरू हो चुकी हैं। उदयपुर पहुंचते ही कपल का ग्रैंड वेलकम किया गया, जिसे देखते हुए कहा जा सकता है कि ये वेडिंग काफी ग्रैंड होने वाली है। एयरपोर्ट पर परिणीति लाल रंग के खूबसूरत आउटफिट में नजर आईं। होने वाली दुल्हन के चेहरे पर ग्लो साफ दिखाई दे रहा था। एक्ट्रेस ने एक शाॅल भी कैरी किया हुआ था। आज हम आपको परिणीति के साथ-साथ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के शादी से पहले से लुक दिखाने जा रहे हैं।

परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा, आप नेता राघव चड्ढा के साथ 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दोनों की शादी सिख रीति-रिवाजों से होगी। इस शादी में राजनीति से लेकर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं। हाल ही में परिणीति उदयपुर पहुंची है, इस दौरान उन्होंने डीप नेक लाल रंग का जंपसूट पहना हुआ था। जिसके साथ उन्होंने आलमंड कलर की शाॅल कैरी की थी।

कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी भी एक ग्रैंड वेडिंग थी। दोनों ने जैसलमेर के किले में शादी की थी। शादी से पहले कियारा एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुई थीं। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग का फुल स्लीव आउटफिट पहना हुआ था, जिसके साथ एक्ट्रेस ने गुलाबी रंग की शाॅल कैरी की हुई थी। अपने लुक के साथ उन्होंने ट्रैंडी ब्लिंगी बैग भी लिया हुआ था।

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल भी गैंड चीजों के दीवाने हैं। कपल ने भी जयपुर में एक ग्रैंड वेडिंग की थी। जयपुर रवाना होने से पहले कैटरीना एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुई थीं। इस दौरान उन्होंने पीले रंग की कढ़ाईदार शॉर्ट कुर्ती और शरारा पहना था। इसके साथ उन्होंने डिजाइनर दुपट्टा कैरी किया हुआ था।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के लिए रवाना होने से पहले पति निक जोनस के साथ एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुई थीं। बाकी एक्ट्रेसेस की तरह की प्रियंका की वेडिंग भी काफी ड्रिमी थी। इस दौरान उन्होंने सोने और चांदी की पाइपिंग वाला सफेद रंग का लॉन्ग सूट पहना था। इसके साथ एक्ट्रेस ने मल्टी कलर का दुपट्टा कैरी किया हुआ था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.