Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...

मोहाली मैच खत्म होने के बाद देर रात बैटिंग प्रैक्टिस करने उतरे R Ashwin देखिए वीडियो

46

मोहाली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में खेला गया। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने 5 विकेट से आसान जीत दर्ज की। मैच के बाद आर. अश्विन (Ravichandran Ashwin) अचानक मैदान पर पहुंचे और बल्लेबाजी का प्रैक्टिस की। अश्विन का यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ है।

बल्लेबाजों में टांगे दस्ताने, तो बल्लेबारी करने उतरे Ravichandran Ashwin

अश्विन ने उस समय सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया जब बल्लेबाजी पैड बांधे, हेलमेट पहना और देर रात के मैदान के बीच में बल्लेबाजी करने के लिए दौड़ पड़े। अश्विन ने नेट निकाला और पिच पर बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया

इस दौरान मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने फील्डर की भूमिका निभाई। राहुल द्रविड़ स्क्वायर लेग पर नजर आए।

ICC ODI World Cup 2023 में बचे सिर्फ 15 दिन

विश्व कप शुरू होने में सिर्फ 15 दिन बचे हैं। ऐसे में अश्विन टीम में जगह पाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। बता दें, सभी सदस्य देशों ने विश्व कप के लिए अपने 15 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है, लेकिन 28 सितंबर से पहले इसमें बदलाव किया जा सकता है।

पहले वनडे में अश्विन ने की किफायती गेंदबाजी

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अश्विन ने पहले वनडे में किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर के स्पैल में 47 रन देकर एक विकेट लिया। उन्होंने मार्नस लाबुस्चगने का विकेट लिया।

टीम प्रबंधन के निर्णयों में देखे गए हालिया पैटर्न के अनुसार, यह स्पष्ट है कि वे अपने लाइनअप में ऐसे खिलाड़ियों को प्राथमिकता देते हैं जो बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दे सकते हैं। पांच टेस्ट शतक और एक वनडे अर्धशतक के साथ अश्विन इस व्यवस्था में पूरी तरह फिट बैठते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.