Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुर्खियों में मदुरै की ऐतिहासिक तिरुपरंकुंड्रम पहाड़ी: एक ही स्थान पर मौजूद हैं मुरुगन मंदिर, जैन अव... परिसीमन विधेयक को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना: इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस क... छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी: इंद्रावती नदी के जंगल में जमीन के भीतर से... गुना में लटेरी-सुठालिया रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत: दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की गई ... रायपुर में अवैध कबाड़ कारोबारियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: उरला और खमतराई के 20 ठिकानों पर एक साथ छा... छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में खुला जिले का पहला आधिकारिक UIDAI आधार सेवा केंद्र: अब क्षेत्रीय नागरिकों... ग्वालियर में ट्रक से 800 पेटी कश्मीरी सेब लूट की कहानी निकली झूठी: व्यापारी को 12 लाख का चूना लगाने ... मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जजों की नियुक्ति में आरक्षण की मांग वाली याचिका की खारिज: कहा- संविधान में ... प्रवेश वर्मा की मानहानि याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई: सौरभ भारद्वाज को जवाब दाखिल करने के... मध्य प्रदेश में उत्तर से आ रही सर्द हवाओं का असर: दमोह में पारा लुढ़ककर 6 डिग्री पहुंचा, भोपाल में ल...

पान सिंह तोमर का एनकाउंटर करने वाले विजय रमन का पुणे में निधन, कैंसर से थे पीड़ित

71

ग्वालियर। चंबल के बीहड़ों में एथलीट से डकैत बने पान सिंह तोमर का एनकाउंटर करने वाले तेज तर्रार आइपीएस विजय रमन का शुक्रवार को पुणे के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थे। उनकी पत्नी वीना का कहना है कि फरवरी में उन्हें कैंसर होने की पुष्टि हुई और उसके बाद से ही उनका इलाज चल रहा था।

ग्वालियर-चंबल से रहा खास नाता

1975 बैच के आइपीएस विजय रमन का ग्वालियर-चंबल से खास नाता रहा है। चंबल के इलाके में मौजूद डकैतों के बीच विजय रमन का खासा खौफ था और बताया जाता है कि जब फूलन देवी ने आत्मसमर्पण किया था तो उस वक्त उन्होंने विजय रमन की जगह किसी और को भिंड का एसपी बनाने की मांग की थी।

साल 1981 में डकैत पान सिंह तोमर का एनकाउंटर भी विजय रमन के नेतृत्व में किया गया था। पान सिंह तोमर के खिलाफ यह मुठभेड़ 14 घंटे तक चली थी। विजय रमन कई आतंक-रोधी और नक्सलरोधी अभियानों का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ और रेलवे पुलिस के साथ भी काम किया था।

संसद हमले के मास्टरमाइंड गाजी बाबा को मार गिराया था

साल 2003 में श्रीनगर में सीमा सुरक्षा बल के आइजी के रूप में तैनात रहे विजय रमन ने 10 घंटे की चुनौतीपूर्ण मुठभेड़ का नेतृत्व किया, जिसमें संसद हमलों का मास्टरमाइंड और खतरनाक आतंकवाद गाजी बाबा को मार गिराया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.