Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान

बच्चों ने दिया कुटिया को आकार, कहा- संतजी के सपने करेंगे साकार

54
संत हिरदाराम नगर। मानव सेवा के प्रतीक संत हिरदारामजी के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को यहां के बच्चों ने मंच पर ही संतजी की कुटिया को आकार देकर उनके सेवा कार्यों को दर्शाया और मानव सेवा के संदेश को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। बच्चों ने कहा कि संतजी के सपनों को वे साकार करेंगे।

नंदवानी आडिटोरियम में हुआ कार्यक्रम

सुधार सभा ने नंदवानी आडिटोरियम में बच्चों को संत हिरदाराम के जीवन दर्शन से अवगत कराया। आडिटोरियम में बने भव्य मंच पर बच्चों ने संतजी के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से संचालित सेवा कार्यों का सजीव प्रदर्शन किया। गरीबों के निश्शुल्क नेत्र आपरेशन, स्वास्थ्य सेवाएं देनें, शिक्षा के लिए काम करना, गरीबों की मदद करना एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से नागरिकों को सस्ती सुलभ सेवाएं देने जैसे कार्यों का मंचन किया गया। एक बच्चे ने संत हिरदारामजी का रूप धारण किया था तो एक बच्चे ने उनके उत्तराधिकारी संत सिद्धभाऊ का रूप धारण कर सेवा का संदेश दिया।

ऐसे महान संत बिरले ही होते हैं

शिक्षाविद् विष्णु गेहाणी ने इस मौके पर कहा कि हिरदारामजी जैसे महान संत बिरले ही होते हैं। संतजी ने अपना पूरा जीवन गरीब एवं निचले वर्ग की सेवा में समर्पित कर दिया। उन्होंने कभी भी अपने लिए कुछ नहीं मांगा। खुद फटे कपड़े पहनकर दूसरों के लिए झोली फैलाई। गेहाणी ने कहा कि इसी कारण उन्हें सदी का महामानव कहा जाता है। कार्यक्रम को बैंकर्स क्लब के महासचिव गुलाब जेठानी, नंद दादलानी एवं लखन भागचंदानी आदि ने भी संबोधित किया। प्रारंभ में सुतापा जायसवाल ने स्वागत भाषण दिया। इसके पहले बच्चों ने श्वेत वस्त्र पहनकर सेवा रैली निकालकर मानव सेवा का संकल्प लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.